-प्राणी विज्ञान के 16, समाजशास्त्र के 13, ¨हदी के 16, वनस्पति विज्ञान के 11, संस्कृत के छह और राजनीति विज्ञान के 21 सहायक प्राध्यापक

BODHGAYA/PATNA: मगध यूनिवर्सिटी के विभाजन के बाद पहली बार छह विभिन्न विषयों के 83 सहायक प्राध्यापक (लेक्चरर) मिले हैं। सहायक प्राध्यापक के छह विषयों के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग बिहार लोक सेवा आयोग के अनुशंसा पर पिछले महीने मगध विश्वविद्यालय में हुई थी। उसके बाद मगध और पाटलिपुत्र विवि के कुलपति की बैठक के बाद सभी सहायक प्राध्यापकों का बंटवारा किया गया।

राजनीति विज्ञान में चार की बहाली

विवि प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, प्राणी विज्ञान विषय के 16, समाजशास्त्र के 13, ¨हदी के 16, वनस्पति विज्ञान के 11, संस्कृत के छह और राजनीति विज्ञान के 21 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति हुई हैं। इनमें स्नातकोत्तर प्राणी विज्ञान में तीन, समाजशास्त्र में सात, ¨हदी में पांच, वनस्पति विज्ञान में तीन, संस्कृत में दो तथा राजनीति विज्ञान में चार सहायक प्राध्यापकों को नियुक्त किया गया है। शेष सहायक प्राध्यापकों को अंगीभूत कॉलेजों में नियुक्त किया गया है।

छह अक्टूबर तक योगदान का निर्देश

सहायक प्राध्यापकों को सात सितंबर से छह अक्टूबर के बीच विश्वविद्यालय मुख्यालय में संबंधित शैक्षणिक कागजातों के साथ योगदान करने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि उपरोक्त छह विषयों के स्नातकोत्तर विभाग में शिक्षकों की कमी थी। प्राणी विज्ञान विभाग, संस्कृत और समाजशास्त्र विभाग दो-दो प्राध्यापक के भरोसे संचालित हो रहे थे।