डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Gemini Yearly Horoscope 2023 - Mithun Varshik Rashifal 2023: मिथुन राशि : Gemini Horoscope January 2023 in Hindi: इस माह राशि स्वामी बुध गुरु के घर में अर्थात् धनु राशि में रहेगा। इसलिए इस राशि के जातकों का सामना बुद्धिमान या अपने से उच्च अधिकारियों से हो सकता है। जातक अपनी बात-चीत की कला से अपने से अधिक बुद्धिमान व्यक्ति को प्रभावित कर सकता है लेकिन उसके तर्क-वितर्क के सामने जातक को कठिनाई महसूस हो सकती है लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ से कार्यों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। अन्ततः स्थिति को अपने पक्ष में करने में सफल हो सकता है। इस माह जातक कोई नया कार्य प्रारम्भ करेगा तो उसे आगे बढ़ाने में सफल होगा। भाग्य भी जातक का साथ देगा। कठिन और जटिल समस्याओं को खत्म करने में जातक सफल होगा। पढ़ाई-लिखाई की दिशा में यदि जातक लगा होगा तो उसमें बड़ी सफलता मिल सकती है। न्यायालय के मामलों में भी लोगों का सहयोग मिलेगा। उनके सहयोग से बड़ी सफलता का योग बन सकता है। मान-सम्मान की वृद्धि होगी। जातक यदि सरकारी सेवा में होगा तो वेतन आदि की वृद्धि का योग बन सकता है। शत्रुओं का नाश होगा। रोग आदि से मुक्ति मिलेगी। व्यवसायिक दृष्टि से माह अनुकूल है। जातक यदि बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगायेगा तो बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। गणेश जी की पूजा एवं गाय को हरा चारा खिलाने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं।

Yearly Horoscope 2023 for money and Love Life: आपकी लाइफ में क्‍या शानदार बदलाव लाएगा नया साल, पढ़ें अपना वार्षिक राशिफल

Gemini Horoscope February 2023 in Hindi: इस माह जातक के लिए कई अनुकूल अवसर मिलेगे। बुध अपनी मित्र राशि में गोचर करेगा। जिससे जातक के व्यवसाय आदि की दिशा में विशेष उन्नति का योग बन सकता है। कार्य-व्यापार को विस्तार देने का यह माह बहुत अनुकूल सिद्ध हो सकता है। जातक यदि कोई नया कार्य प्रारम्भ करना चाहे तो उसमें विशेष सफलता का योग बन सकता है। लम्बे समय से चली आ रही कोई जटिल समस्या समाप्त हो सकती है। भाग्योदय की स्थितियाँ अनुकूल बनी रहेगीं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई-लिखाई में लगेगा। कानूनी मामलों में भी स्थितियाँ अनुकूल रहेगीं। किसी बड़ी एवं महत्वपूर्ण कार्ययोजना को विस्तार देने में जातक सफल हो सकता है। मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बौद्धिक तर्क-वितर्क के कारण कभी-कभी मानसिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। जातक अपने आचरण की पवित्रता से लोगों को आकर्षित कर सकता है। कार्य-योजनाओं को विस्तार देने एवं नये प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। धर्म-कर्म मं रुचि बढ़ेगी। देश-विदेश की यात्रा का योग बन सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी माह उत्तम रहेगा। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। गणेश जी की पूजा जातक के लिए विशेष लाभकारी सिद्ध हो सकती है।

Gemini Horoscope 2023 in Hindi

Gemini Horoscope March 2023 in Hindi: इस माह इस राशि वालों पर मंगल का प्रभाव बनेगा। जिसके कारण जातक को छोटी-छोटी बातों पर क्रोध या लड़ाई-झगड़े की स्थिति बन सकती ह। इसलिए इस माह थोड़ा सावधानी बनायें रखें। थोड़ी-सी लापरवाही से जातक को बड़ी उलझनों का सामना करना पड़ सकता है।खिलाड़ियों के लिए भी यह माह संघर्ष वाला रहेगा। कठिनाईयों के साथ ही थोड़ी बहुत सफलता का योग है। इस माह में जातक को स्त्री सुख मिल सकता है। धन प्राप्त का भी प्रबल योग है। जातक शत्रुओं पर दबाव बनाने में सफल हो सकता है। वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखें। तो जातक के कुछ बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य बन सकते है। थोड़ा संयम न रखने पर स्थितियाँ बिगड़ सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। कार्य क्षेत्र का विस्तार हो सकता है। पारिवारिक एवं घरेलू कार्यों में सफल मिल सकती है। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। जातक आर्थिक लाभ के लिए निरन्तर प्रयत्नशील रहेगा। बच्चों की शिक्षा दीक्षा में थोड़ा व्यवधान आ सकता है इसलिए सावधानी बनायें रखें। कार्य-योजनाओं को बहुत सोच-समझकर ही आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए थोड़ी-सी लापरवाही कार्ययोजनाओं के विस्तार में बाधा बन सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से यह माह मिलाजुला रहेगा। इसलिए सोच-समझकर ही बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाये।

Gemini Horoscope April 2023 in Hindi: इस माह इस राशि के जातक इस माह भी इस राशि पर मंगल का प्रभाव बना रहेगा। जातक के जीवन में सक्रियता तो बढ़ेगी लेकिन अनावश्यक उलझनों एवं व्यतिक्रम के कारण जातक को मानसिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। कभी-कभी क्रोध या चिड़चिड़ेपन के कारण जातक तनाव महसूस कर सकता है। इस सप्ताह जातक को ईष्ट मित्रों से सहयोग पाने क लिए सूझ-बूझ से कार्य करना होगा। क्योंकि विरोधी एं प्रतिस्पर्धियों के दबाव के कारण जातक अपने ईष्ट मित्रों के सहयोग से विरोधियों पर दबाव बनाने में सफल हो सकता है। इस माह पत्नी पुत्र पुत्री की तरफ से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है। इन लोगों का कोई बड़ा कार्य संपन्न होने से जातक राहत महसूस कर सकता है। थोड़ी मानसिक तनाव की स्थितियाँ बनी रह सकती है। इसलिए सोच-समझकर ही आगे बढ़ने का प्रयास करें। तभी स्थितियों को जातक पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। जातक अपने परिश्रम से अधिक धनार्जन करने में सफल हो सकता है। जातक का मान-सम्मान बढ सकता है। राजसी ठाठ-बाठ में वृद्धि होगी। संभ्रान्ति जीवन जीने का योग बन सकता है। आत्मबल में वृद्धि होगी कुछ बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य में अधिक लाभ होने से अधिक धनार्जन का योग बन सकता है। आर्थिक दृष्टि से जातक की स्थिति मजबूत हो सकती है इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

Gemini Horoscope May 2023 in Hindi: इस माह इस राशि के जातक निरन्तर क्रियाशील बने रहेगें। यद्यपि संघर्ष की स्थितियाँ बढ़ सकती है। भविष्य को लेकर चिंता खड़ी हो सकती है। बुध के साथ राहु एवं गुरु की युति बनी हुई है। जिसके कारण विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी थोड़ा सक्रिय हो सकते है लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ एवं कर्तव्यनिष्ठा से स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। निरन्तर संघर्ष की स्थितियाँ बढ़ सकती है लेकिन जातक अपनी क्रियशीलता से स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। इस माह बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर ही पैसा लगाना चाहिए नहीं तो आर्थिक हानि का योग बन सकता है। सावधानी निरन्तर बनायें रखें।सरकारी सेवा से जुड़े जातकों के लिए भी थोड़ी चुनौतियाँ आ सकती है। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी किसी बड़ी समस्या में जातक को उलझा सकते है। इसलिए निरन्तर सावधानी बनायें रखें। जमीन-जायजात के मामलें भी सतर्क रहें। बिना सोचे समझे किसी से कोई अनुबन्ध न बनायें नहीं तो वह जातक को परेशान कर सकता है। सोच-समझकर ही निर्णय लें तभी कोई नया कार्य प्रारम्भ करें यद्यपि गुरु क कारण कुछ अच्छे लोग जातक को सही दिशा में विचार-विमर्श करते हुए आगे बढ़ने की युति दे सकते है लेकिन कुछ विरोधियों एवं परिस्थितिजन समस्यों के कारण जातक तनाव में आ सकता है। जिससे जातक की स्थितियाँ विषम हो सकती है इसलिए बहुत सोच-समझकर ही आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। वाहन आदि सावधानीपूर्वक चलायें नहीं तो चोट-चपेट लग सकती है। यदि दबाव अधिक बनें तो बुधवार को अपाहिजों को काली वस्तुओं का दान करने से राहत मिल सकती है।

Gemini Horoscope June 2023 in Hindi: इस माह बुध अपनी मित्र राशि में गोचर करेगा जिससे जातक का संपर्क क्षेत्र बढ़ सकता है। कुछ वरिष्ट एवं अनुभवी लोगों के संपर्क में आने पर जातक की बुद्धि का विकास हो सकता है। स्वजनों के सहोयग से जातक को किसी प्रोजेक्ट पर कार्य करना का अवसर मिल सकता है। जातक अपनी सूझ-बूझ एवं बोद्धिक क्षमता से स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। कार्ययोजनाओं को विस्तार देना और विषम स्थितियों को पटरी पर लाने में जातक को विशेष सफलता मिल सकती है। देश-विदेश की यात्रा का भी योग है। धार्मकि स्थलों पर भी घूमे का अवसर जातक को मिल सकता है।किसी राजनेता के या किसी बड़े अधिकारी के संपर्क में आनेसे जातक अपनी कार्ययोजनाओं को अधिक विस्तार देने में सफल हो सकता है। कारोबारी क्षेत्र में भी प्रगति का योग है। सामाजिक दायित्व बढ़ सकते है। किसी बड़ी कार्य-योजना को विस्तार देने में जातक को विशेष सफलता मिल सकती है। कारोबारी क्षेत्र में विशेष प्रगति का योग बन सकता है। इसलिए जातक को अपन कार्य-व्यापार को विस्ताह देने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। किसी महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने का योग बन सकता है। गाय को हरा चारा खिलाने एवं गणेश जी की पूजा करने से जातक को लाभ हो सकता है। विघ्न बाधायें खत्म हो सकती है।

Gemini Horoscope July 2023 in Hindi: इस माह इस बार बुध,चन्द्रमा सूर्य तीनों एक साथ युति करेगें। बुध कर्क राशि में रहेगा। इसलिए थोड़ा मन अशांत रहेगा। चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है और बुध बुद्धि का कारक ग्रह है इसलिए अनाश्यक तर्क-वितर्क और छोटी-छोटी बातों पर उलझ जाने जैसी परिस्थितयाँ बन सकती है। जिससे जातको को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। बनी बनाई बातें बिगड़ सकती है। जिससे जातक परेशानी में आ सकता है। घर परिवार में भी छोटी-छोटी बातों को लेकर कलाह की स्थिति बन सकती है। जिससे स्थितियाँ कष्टकारी सिद्ध हो सकती है। महीने के उत्तरार्ध में स्थितियाँ थोड़ी अनुकूल होने लगेगी। घर परिवार में भी आपसी सहमती बनेगी। सुख-सुविधाओं की वृद्धि हो सकती है। मित्रों का भी सहयोग मिल सकता है। कार्य-व्यापार में भी जहाँ पूर्वार्ध ममें नुकसान या दबावपूर्ण स्थितियाँ वहीं माह के उत्तरार्ध में स्थितियों के लाभप्रद बनने से परेशानियाँ दूर होगीं। जिससे जातक राहत महसूस कर सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से स्थितियाँ मिलीजुला रहने के कारण महीने के प्रारम्भ की अपेक्षा महीन के अन्त में ही पैसा लगायें इससे राहत मिल सकती है। जातक की कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण चुनौतियाँ पटरी पर आ सकती है। सूर्य को जल देने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है। व्यवधानों में कमई आ सकती है।

Gemini Horoscope August 2023 in Hindi: इस माह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा। कार्य-व्यापार में विशेष सफलता का योग है। कुछ महत्वपूर्ण एवं उपयोगी परिस्थियाँ जातक के लिए अनुकूल अवसर प्रदान कर सकती है। जिससे जातक को आगे बढ़ने में सफलता मिल सकती है। सरकारी कार्यों से जुड़े जातकों के लिए भी समय अनुकूल है। जातक अपनी कार्ययोजनाओं को विस्तार दे सकता है। बड़े अधिकारी की कृपा मिलने से जातक को विशेष आर्थिक स्थिति मजबूत बन सकती है। स्वास्थ्य संबंधित स्थितियाँ थोड़ी मिलीजुली हो सकती है। इसलिए स्वास्थ्य पर ध्यान बनायें रखें। गृह निर्माण एवं वाहन सुख का अवसर मिल सकता है। जिससे जातक अपनी स्थिति को और ऊँचाई पर ले जाने में सफल हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से थोड़ी चुनौतियाँ आ सकती है लेकिन जातक उन चुनौतियों को बड़ी सूझ-बूझ से पूरा करने में सफल हो सकता है। घूमने-फिरने का एवं यात्रा का भी योग है लेकिन सोच-समझकर ही यात्रा करें। इस माह जातक अपने स्वाभिमान एवं साख को बनायें रखने के लिए विशेष प्रयत्नशील हो सकता है। निरन्तर क्रियाशीलता के कारण परेशानियों को दूर करने में जातक को सफलता मिल सकती है। सूर्य को जल देने से जातक की स्थितियों में गुणात्मक सुधार हो सकता है।

Gemini Horoscope September 2023 in Hindi: इस माह जातक का मन पढ़ाई-लिखाई में खूब लगेगा। किसी बड़ी प्रतियोगिता में सफल होने का योग भी बन सकता है। जातक के लम्बे समय से चली आ रही तैयारियों का लाभ मिल जाने से जातक का मन उत्साहित हो सकता है। बड़े अधिकारियों एवं नेताओं से जातक के संपर्क बढ़ने से जातक के मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। जातक की साख एवं लोकप्रियता भी बढ़ सकती है। ईष्ट मित्रों का भी सहयोग मिल सकता है जिससे जातक किसी बड़ी कार्ययोजना को विस्तार देने में सफल हो सकता है। जातक अपने व्यक्तित्व एवं विश्वास से अपनी साख बढ़ाने में सफल हो सकता है। जातक की साख बढ़ने से व्यवसायिक क्षेत्र में विशेष सफलता का योग बन सकता है। जिससे जातक अधिक धनार्जन करने में सफल हो सकता है। घूमने-फिरने एवं विदेश की यात्रा का भी योग है। मनोरंजन के साधन बढ़ सकते है लेकिन सुख-सुविधाओं में अधिक खर्च करने से बचें नहीं तो बड़ी पूँजी का प्रवाह रुक सकता है। जिससे जातक परेशानी में आ सकता है। सब मिलाजुला कर यह माह उत्तम रहेगा। सोच-समझकर बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। गणेश जी की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं। विघ्न बाधाओं में कमी आ सकती है।

Gemini Horoscope october 2023 in Hindi: माह के मध्य तक सूर्य बुध की युति बनी रहेगी। जिससे बुद्धादित्य योग की स्थितियाँ भी अपनी दूसरी राशि में बुध के कारण इस राशि के जातक अनुभव कर सकते है। इस माह इस राशि के जातकों का महत्व बना रहेगा। वैभव एवं सुख संपन्नता में वृद्धि हो सकती है। सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों में भी रुचि बढ़ सकती है। जातक यदि भवन निर्माण करना चाहे तो उसमें भी सफलता मिल सकती है। गृहणियों के लिए भी यह माह उन्नतिशील हो सकता है। उनकी इच्छायें पूर्ण हो सकती है और कार्ययोजनाओं को विस्तार देने में जातक सफल हो सकता है। वरिष्ट एवं सहयोगी लोगों के संपर्क में आने से जातक की स्थितियों में सुधार हो सकता है। ईष्ट मित्रों के सहयोग से एवं सलाह से जातक कोई बड़ी एवं महत्वपूर्ण कार्ययोजना बनाने में सफल हो सकता है। जातक यदि निरन्तर कर्मठता एवं सूझबूझ से कार्य करेगा तो स्थितियों को अधिक ऊँचाई पर ले जाने में सफल हो सकता है। शत्रुओं एवं विरोधियों पर दबाव बनाने में जातक सफल हो सकता है। भाग्यशाली स्थितियाँ इस माह बनी रहेगीं। जिसके कारण जातक को विशेष उन्नति का अवसर मिल सकता है। देश-विदेश की यात्रा का भी योग बन सकता है। तीर्थ स्थानों के भ्रमण का भी अवसर मिल सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से माह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। गाय को हरा चारा खिलाने एवं सूर्य को जल देने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

Gemini Horoscope November 2023 in Hindi: इस माह थोड़ा सोच-समझकर कार्य करें यद्यपि माह का मध्य जातक के लिए अनुकूल रहेगा। कई महत्वपूर्ण एवं बड़ी कार्ययोजनाओं को विस्तार देने में सफल हो सकता है लेकिन सप्ताह के मध्य से स्थितियाँ थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है। अनावश्यक तर्क-वितर्क बढ़ सकता है। किसी बिंदु को लेकर बड़ी परेशानी का योग बन सकता है। व्यापार में थोड़ी कठिनाईयाँ आ सकती है लेकिन जातक अपनी सूझबूझ से इन कठिनाईयों में नियंत्रण पाने में सफल हो सकता है जिससे जातक की आर्थिक स्थितियाँ पटरी पर आ सकती है। इस माह व्यवसाय एवं कार्य क्षेत्र में अधिक विस्तार होने से परेशानियाँ बढ़ सकती है। जातक यदि दूर-दृष्टि से कार्य करेगा तो उसे अनुकूल बनाने में सफल हो सकता है। आर्थिक एवं व्यवसायिक अवरोध आ सकते है लेकिन जातक अपनी कुशल रणनीति उन्हें खत्म करने में सफल हो सकता है। आभावपूर्ण स्थितियाँ दूर हो सकती है। कार्य-क्षेत्रों का विस्तार करने में जातक सफल हो सकता है। खिलाड़ियों के लिए यह माह अनुकूल रहेगा। जातक को कोई बड़ी सफलता मिंल सकती है। जिससे जातक की साख में वृद्धि होगी एवं लोकप्रियता बढ़ सकती है। हनुमान चालीसा एवं सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं। व्यवधानों में कमी आ सकती है और जातक की स्थितियाँ पटरी पर आ सकती है।

Gemini Horoscope December 2023 in Hindi: इस माह जातक बुध गुरु के घर में विराजमान रहेगा। जहाँ एक तरफ अपने तर्क-वितर्क से हर स्थिति को पटरी पर लाने में जातक सफल हो सकता है वहीं अपने ज्ञाने से जातक स्थितियों को ऊँचाई पर ले जाने में भी सफल हो सकता है। अपनी सक्रियता एवं कर्मठता से जातक की लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियाँ दूर हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य के बन जाने से मानसिक शांति का योग बन सकता है। जातक कोई बड़ा एवं महत्वपूर्ण कार्ययोजना तैयार कर सकता है और उसमें बड़ी ही उत्साह एवं कर्मठता से निरन्तर लग रह सकता है। सतकर्म का लाभ जातक को मिल सकता है। धर्म-कर्म में जातक की रुचि बढ़ सकती है। लोक कल्याण के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने से जातक की स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है। नैतिक कार्यों में भी रुचि बढ़ सकती है। जातक अपनी कार्ययोजनाओं को विस्तार देने एवं उसे सही मार्ग पर लाने में विशेष सफलता अर्जित कर सकता है। कुछ थोड़े कार्यों को लेकर बौद्धिक उलझने आ सकती है लेकिन जातक उन उलझनों को दूर करने में सफल हो सकता है। कर्म क्षेत्र का विस्तार होगा। जिससे जातक अपनी कार्ययोजनाओं को बढ़ाने में सफल हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल रहेगा। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। विष्णु की पूजा एवं सूर्य को जल देने से जातक की स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk