कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। एक्टर अर्जुन कपूर शनिवार को 36 साल के हो गए। शुक्रवार देर रात अर्जुन ने अपने दोस्तों संग बर्थडे पार्टी मनाई। अभिनेता ने अपना 36 वां जन्मदिन मुंबई के ताजमहल पैलेस में सेलीब्रेट किया। जिसमें फिल्म जगत के कई सितारे मौजूद रहे। पार्टी में अर्जुन की बहनें जान्हवी और खुशी कपूर तो थी, साथ ही रणबीर कपूर और रणवीर सिंह भी नजर आए।

आलिया भट्ट के साथ रणबीर कपूर। फोटोः योगेन शाह

इस पार्टी में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, जान्हवी कपूर, विजय देवरकोंडा, करण जौहर, खुशी कपूर और अंशुला कपूर थे। पपराजी ने आलिया और रणबीर को एक साथ स्पॉट किया। आलिया जहां सफेद रंग की ड्रेस में दिखीं वहीं रणबीर काले रंग की शर्ट और पैंट में नजर आए।

बर्थडे पार्टी में पहुंची अर्जुन कपूर की बहनें जान्हवी और खुशी कपूर। फोटोः योगेन शाह

अर्जुन की सौतेली बहन खुशी कपूर ब्लैक टॉप में स्पेगेटी स्ट्रैप और मैरून लेदर पैंट के साथ नजर आईं। उनकी बहन अंशुला को भी लेस डिटेल वाली नीले रंग की ड्रेस में देखा गया।

एक्टर रणवीर सिंह अपनी लग्जरी कार ये पहुंचे यहां। फोटोः योगेन शाह

पार्टी में सिर्फ बाॅलीवुड कलाकार ही नहीं, तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के भी बड़े चेहरे नजर आए। तेलुगु अभिनेता विजय देवरकोंडा भी एक सफेद शर्ट और एक बीन में देखे गए।

तेलुगु एक्टर विजय देवरकोंडा ने भी शिरकत की। फोटोः योगेन शाह

पार्टी में न तो अर्जुन और न ही उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को स्पॉट किया गया। दोनों पिछले कुछ सालों से डेट कर रहे हैं। मलाइका ने पहले अभिनेता अरबाज खान से शादी की थी और उनके साथ उनका एक बेटा अरहान है।

अर्जुन की बहन अंशुला और खुशी। फोटोः योगेन शाह

अर्जुन को हाल ही में दो फिल्मों सरदार का ग्रैंडसन और संदीप और पिंकी फरार में देखा गया था। बाद में उनके प्रदर्शन को आलोचकों और दर्शकों ने सराहा। अर्जुन की आने वाली फिल्मों में भूत पुलिस के साथ सैफ अली खान, यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडीज शामिल हैं जबकि एक विलेन 2 में वह जॉन अब्राहम और दिशा पटानी के साथ नजर आएंगे।

अर्जुन की बहन अंशुला कपूर। फोटाः योगेन शाह

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk