काफी मदद करने लगे

मीरा का कहना है कि पांच साल पहले बिल्कुल सामान्य तरीके से शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि उनकी परवरिश एक लड़के की तरह हुई है। यहां तक कि एक लड़के की तरह ही उसके लड़कियों के साथ अफेयर्स भी रहे। उसकी शादी के लिए उसके घर में तैयारियां की जाने लगी थी। इस दौरान उसकी पीएचडी चल रही थी। जिसमें पीएचडी के सिलसिले में वह सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए पाकिस्तान के रिजवान से मिला। उनका भी टॉपिक सूफीजम से संबंधित था। इस दौरान दोनों एक दूसरे की काफी मदद करने लगे। इस दौरान समय बीतने के साथ ही रिजवान और मेरे बीच वर्चुअल दोस्ती लंबी चैट से बढ़ती गई। कुछ विडियो कॉल के साथ वे एक दूसरे के काफी करीब आ गए। इस दौरान उन दोनों को ऐसा फील होने लगा कि उनका वे दो शरीर एक आत्मा बन चुके हैं।

सेक्स चेंज ऑप्शन चुना

मीरा का कहना है कि गौरव और रिजवान के विचार, आदते भी लगभग एक जैसे थे। उनके बीच अपने विषय की तरह जाति, लिंग की सभी दीवारें पूरी तरह से ढह चुकी थी। शायद इसी अहसान के था ही गौरव रिजवान की प्रेमिका बन बैठा। ऐसे में जब गौरव को यह पता चला कि रिजवान के घर वाले उसकी शादी कराने की बात कर रहे है तो वह काफी परेशान हो उठा। उसे यह भी पता था कि उन दोनों के घरवाले कभी इस रिश्ते को स्वीकार नहीं करेंगे और अलग वे एक दूसरे के बिना रह नही सकते। इस दौरान उन दोनों को इंटरनेट पर सेक्स चेंज के ऑप्शन का पता चला, जो मुंबई में हो सकता था। इसके बाद फिर क्या घरवालों के लाख विरोध के बाद भी गौरव ने अपना सेक्स चेंज कराने का कदम उठाया। इस दौरान मुंबई में रहने वाली उसकी एक्ट्रेस बहन ने उसकी मदद की।

मार्च में मिलने आ रहा

मुंबई में डॉ. मित्रा के उसकी काउंसिलिंग के बाद उसको हॉर्मोन थेरेपी दी। बस क्या इसके बाद वह गौरव से मीरा बन गया। ऐसे में अब उसके सेक्स चेंज कराने के बाद अब उसका प्रेमी रिजवान कृष्णा के रूप मे पाकिस्तान से मार्च में मिलने आ रहा है। गौरव से मीरा बनने वाले इस कथक डांसर को लेकर हर कोई काफी चिंतित है। उसके साथी काफी परेशान हैं। आखिर रिजवान और उसके बीच ये रिश्ता कैसा होगा। रिजवान मीरा का साथ अब देगा या नहीं। वहीं मीरा कहती है कि रिजवान जो भी कदम उठाएगा वह उसके हित में ही उठाएगा। इस पूरे शॉकिंग मामले में एक बात जो सबसे अहम है कि अभी तक गौरव और रिजवान कभी एक दूसरे से मिले नहीं है। वे मार्च में पहली बार मिलेंगे।

inextlive from Bizarre News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk