नई दिल्ली (एएनआई)। देश की राजधानी दिल्ली में माैसम ने करवट ली। भारत के मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में रविवार सुबह मूसलाधार बारिश हुई। हालांकि इस बारिश से शहर में बढ़ते तापमान से राहत ताे मिली, लेकिन आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है। मूसलाधार बारिश से दिल्ली के मिंटो रोड इलाके में अंडरपास में पानी भर गया है। दोपहर तक कई इलाकों में सड़कों से लेकर घरों तक पानी ही पानी दिख रहा था। वहीं राजधानी के कई इलाकों में जलजमाव के कारण सड़कों पर घंटों लंबा जाम लगा रहा।


भारी बारिश की वजह से सड़कें जलमग्न
एएनआई से बात करते हुए एक स्थानीय सुमित शर्मा ने कहा मैं सुबह 8:30 बजे से कनॉट प्लेस में फंस गया हूं। मेरी कार की बैटरी डेड हो गई है और कहीं भी कोई मदद नहीं मिली है। यहां ड्रेनेज सिस्टम इतना खराब है। वहीं कैब चालक भगवान दास के लिए स्थिति अलग नहीं थी। उन्हें भी ऐसे ही कुछ हालातों से दो-चार होना पड़ा। उनकी कै गोल बाजार के पास पानी में फंस गई थी। नेशनल मीडिया सेंटर के पास कीर्ति नगर क्षेत्र में और आईटीओ क्षेत्र में भी बारिश के पानी से सड़के जलमग्न रहीं।


जनता को सतर्क करने के लिए कोई नहीं
तिलक ब्रिज के पास अपनी कार समेत जलभराव में फंसे अनिल कुमार ने एएनआई को बताया कि वह विवेक विहार से आ रहे हैं। उनकी पत्नी बीमार है। उन्हें कब तक इंतजार करना होगा, कौन बता सकता है? यह बहुत गैरजिम्मेदार है। जनता को सतर्क करने के लिए कोई नहीं है कि आगे रास्ता कैसा है। ट्रैफिक पुलिस लगती है लेकिन कोई मदद नहीं करती है। वहीं एक अन्य घटना में आज 60 साल के कुंदन सिंह मिंटो ब्रिज क्षेत्र में मृत पाए गए।


जलभराम में डूबने से एक बुजुर्ग की माैत
क्षेत्राीय लोगों का कहना है कुंदन सिंह आज सुबह भारी वर्षा के बाद जलभराम में डूब गए और मर गए। वहीं आज मिंटो ब्रिज के नीचे एक जलमार्ग में एक बस फंस गई, जिसके बाद अग्निशमन विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर लोगों को बचाने के लिए पहुंचे। कुंदन सिंह का शव बस के सामने तैरता हुआ पाया गया। हालांकि कुंदन सिंह की माैत कैसे हुई समाचार लिखे जाने तक इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

National News inextlive from India News Desk