- वीसी ने दिए निर्देश, स्टूडेंट्स की डिमांड के अनुसार बढ़ाई जाएंगी क्लासेस

- एक्स्ट्रा क्लासेस लेने पर प्रोफेसर्स को पेमेंट करेगा एलयू प्रशासन

LUCKNOW: लखनऊ यूनिवर्सिटी की लॉ फैकल्टी में कुछ प्रोफेसर्स की क्लासेस स्टूडेंट्स के बीच में काफी हिट हैं। इसका असर यह है कि दूसरे प्रोफेसर्स की क्लासेस में आमतौर पर सन्नाटा रहता है। इसी के कारण बीते चार दिनों से न्यू कैम्पस में विवाद की स्थिति बनी हुई है। एडिशनल प्रॉक्टर ने बीते मंडे को कुछ स्टूडेंट्स को क्लासेस से बाहर कर दिया। इसके बाद यूनिवर्सिटी में हंगामा हो गया। इस संबंध में गुरुवार को जब वीसी प्रो। एसबी निमसे से छात्रों से मुलाकात कर उनकी मांगों को सुना। जिस पर उन्होंने डीन लॉ से वार्ता कर उन्हें ऑर्डर दिया कि जो प्रोफेसर्स क्लास करना चाहता हैं, करें। क्लास में सभी स्टूडेंट्स के बैठने की जगह दिया जाए। अगर निर्धारित जगह से ज्यादा स्टूडेंट्स हैं तो चेयर कि व्यवस्था की जाए। इसके बाद भी बात भी नहीं बनी तो एक्स्ट्रा क्लासेस संचालित किया जाए।

तो एक्स्ट्रा क्लास और एक्स्ट्रा पे

वीसी प्रो। निमसे ने डीन लॉ को ऑर्डर जारी कर कहा कि जिन प्रोफेसर्स की डिमांड सबसे ज्यादा है, उनकी रेमेडियल (एक्स्ट्रा)) क्लासेस का संचालन किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स को इसका फायदा हो सके। इसके लिए प्रोफेसर्स को यूनिवर्सिटी अपने लेवल पर एक्स्ट्रा पे भी करेगी। इस पर लॉ के डीन प्रो। आरके सिंह ने कहा कि अब स्टूडेंट्स से सुझाव लिये जाएंगे कि वह किसकी क्लास करना चाहते हैं। जिसकी डिमांड ज्यादा होगी उनकी एक्स्ट्रा क्लास चलाई जाएगी। हालांकि कुछ स्टूडेंट दूसरे कॉलेजों के छात्रों को भी एलयू में क्लास करने के लिए ला रहे हैं। ऐसे छात्रों को किसी भी क्लास में पढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।