1- चैम्पियंस ट्राफी 2013

चैम्पियंस ट्राफी के फइनल मैच में विराट कोहली ने 34 गेंदो पर दो चौकों की मदद से 43 रन बनाए। जिसकी मदद से इंडिया ने इंग्लैंड को फाइनल मैच के दौरान पांच रनों से करारी हार दी। इसके साथ ही इंडिया ने फाइनल में पहुंच कर साउथ अफ्रीका को मात दी। वेस्टइंडीज और पाकिस्तान एक ही ग्रुप मे थे जिन्होंने सेमीफाइनल में श्रीलंका पर जीत दर्ज की। इंडियन टीम ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल में जीत के बाद विराट कोहली ने कुठ इस तरह गंगम स्टाइल पर डॉन्स कर जश्न मनाया।

भारतीय क्रिकेट के वो शानदार पल जो इतिहास के पन्‍नों में हुए दर्ज

2- रोहित ने जड़ा दोहरा शतक

रोहित शर्मा तीसरे ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने ने वनडे क्रिकेट में दो शतक जड़े हैं। रोहित ने 158 गेंदो में 209 रन बनाए। रोहित ने 16 छक्कों और 12 चौकों की मदद से यह स्कोर तैयार किया था। 2 नवंबर 2013 चिन्नास्वामी स्टेडियम बंगलौर में इंडिया टीम ने आस्ट्रेलिया को 57 रनों से करारी मात दी थी। इंडिया ने इस मैच में 383 रन 6 विकेट गवां कर बनाये थे। वहीं आस्ट्रेलिया की पूरी टभ्म 326 रनों पर 10 विकेट के साथ ढेर हो गई। आस्ट्रेलिया को ये सीरीज 3-2 से गवांनी पड़ी। रोहित इस मैच में 50वें ओवर तक डटे रहे।

भारतीय क्रिकेट के वो शानदार पल जो इतिहास के पन्‍नों में हुए दर्ज

3- सचिन का 100वां शतक

क्रिकेट के भगवान और फैंस के दिलों पर राज करने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर पहले ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में शताकों की सेंचुरी जड़ी है। एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ सचिन में अपना 100वां शतक जड़ा था।

भारतीय क्रिकेट के वो शानदार पल जो इतिहास के पन्‍नों में हुए दर्ज

4- सचिन में 15000 रन

विश्व क्रिकेट के इतिहास में सचिन तेंदुलकर एक मात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होने क्रिकेट का हर रिकॉर्ड तोड़ा पर शायद ही कभी कोई उनके बनाए गए रिकॉर्ड तोड़ पाए। सचिन नें नवंबर 201 में टेस्ट क्रिकेट में 15000 रन बनाने का पहला और अपने आप में अनोखा रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने यी रिकॉर्ड 182वें मैच में बनाया था। सचिन ने यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन सेकेंड इंनिग में 28वें रन पर बनाया था।

भारतीय क्रिकेट के वो शानदार पल जो इतिहास के पन्‍नों में हुए दर्ज

5- वन डे क्रिकेट में सचिन के 18 हजार रन

सचिन तेंदुलकर विश्व क्रिकेट के इतिहास में पहले ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंन वन डे क्रिकेट में 18000 रनों का आंकड़ा पार किया। उन्होंने यह कारनामा 2011 में किया। आस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्डकप के क्वार्टर फइनल मैच के दौरान उन्होंने अपने 18 हजार रन पूरे किए।

भारतीय क्रिकेट के वो शानदार पल जो इतिहास के पन्‍नों में हुए दर्ज

6- इंडिया विन वर्ल्डकप 2011

महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में इंडियन टीम ने 2011 का वन डे क्रिकेट विश्वकप अपने नाम किया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने श्रीलंका की टीम को छह विकेट से हराया। भारत अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को हरा कर फाइनल में पहुंचा था। यह सचिन तेंदुलकर का आखिरी विश्वकप था। जिसके बाद सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट से संन्या ले लिया।

भारतीय क्रिकेट के वो शानदार पल जो इतिहास के पन्‍नों में हुए दर्ज

7-  इंडिया ने आस्ट्रेलिया में जीती सीरीज

4 मार्च 2008 में इंडिया ने ब्रिसबेन में दूसरा फाइनल मैच जीता था। इंडिया ने इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन कर 9 रनों से मैच जीता था। सचिन ने इस मैच में 91 रनों की शानदार पारी खेली थी। भारत ने 258-9 का स्कोर खड़ा किया था। आस्ट्रेलिया ने इस मैच में 49.4 ओवर में 249 रन बनाए थे।

भारतीय क्रिकेट के वो शानदार पल जो इतिहास के पन्‍नों में हुए दर्ज

8-  1983 में इंडिया ने विश्वकप जीता

लॉडर्स के मैदान में वेस्टइंडीज को 43 रनों से हराकर इंडिया ने 1983 में पहला वर्ल्डकप जीता था। इंडिया ने यह कारनामा कपिल देव की कप्तानी में किया था। आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी बेहतरीन टीमों को हरा कर इंडिया ने अपना पहला वनडे क्रिकेड वर्ल्ड कप जीता था। भारतीय क्रिकेट के लिए यह एक टर्निंग प्वाइंट था।

भारतीय क्रिकेट के वो शानदार पल जो इतिहास के पन्‍नों में हुए दर्ज

9- श्रीलंका के खिलाफ धोनी की शानदार पारी

भारतीय क्रिकेट में महेन्द्र सिंह धोनी का नाम अब तक के सबसे सफल कप्तानों में से लिया जाता है। धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ 145 गेंदो पर 183 रनों की शानदार पारी से 299 रनों के टार्गेट को जीतने में भारत की मदद की थी। भारत ने 46 आवेर में यह मैच जीत लिया था। भारत ने इस मैच में 303 रनों का स्कोर बनाया। इस मैच में धोनी ने अपने हेलीकाप्टर शॉट की झड़ी लगा दी थी। धोनी ने यह मैच भी अपने ही अंदाज में छक्का लगा कर जीता था।

भारतीय क्रिकेट के वो शानदार पल जो इतिहास के पन्‍नों में हुए दर्ज

10-  नेटवेस्ट ट्राफी फाइनल

2002 में इंडिया ने इंग्लैंड का दौरा किया था। ट्रेंगुलर नेटवेस्ट सीरीज में लॉडर्स के मैदान में युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया था और 317 रनों का पीछा करते हुई इस सीरीज में भारत को जीत दिलाई थी। इंग्लैंड पर भारत की इस जीत का जश्न मनाते हुए कप्तान सौरव गांगुली ने अपनी शर्ट उतार कर हवा में लहराई थी। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में वह एक कभी ना भूलने वाला पल था। सौरव ने इसके बाद कहा था कि वो सिर्फ साल 2000 में इंग्लिश आलराउंडर एंड्रूय फ्लिंटाप की मिमिक्री कर रहे थे।

भारतीय क्रिकेट के वो शानदार पल जो इतिहास के पन्‍नों में हुए दर्ज

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Cricket News inextlive from Cricket News Desk