दाऊद इब्राहिम
देश का सबसे खतरनाक क्रिमिनल। दाऊद मुंबई में अपनी डी-कंपनी को चलाता है। आपको सुनकर ताज्जुब होगा कि 58 वर्षीय ये गैंगस्टर महाराष्ट्र के एक कॉन्सटेबल का बेटा है।1993 में मुंबई के सिलसिलेवार बम धमाकों में दाऊद को आरोपी पाया गया। भारत के इतिहास में ये सबसे बड़ा बम धमाका था, जिसमें 350 लोगों की मौत हुई और 1200 लोग घायल हो गए थे। 2008 में भी मुंबई में हुए आतंकी हमलों में उसका हाथ था। बीच में यह भी खबर सुनने में आई थी कि दाऊद पर अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन से करीबी संबंध होने का आरोप लगा। IPL स्कैंडल में भी वह स्पॉट फिक्सिंग में शामिल था। भारतीय पैसों और दवाओं की जालसाजी के व्यापार में भी दाऊद का नाम हमेशा से ऊपर रहा है। भारतीय सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने का वह कोई भी मौका नहीं छोड़ता।

लखवी ही नहीं ये 10 भी हैं मोस्‍ट वांटेड
सैयद सलाहुद्दीन
कश्मीरी आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन। सैयद सलाहुद्दीन पाकिस्तानी है और कश्मीर को पाकिस्तान में मिलाने की जुगत में लगा रहता है। ISIS से उसके करीबी संबंध बताए जाते हैं और उसके पीछे हमेशा पाकिस्तान का हाथ रहता है। हाल ही में जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमलों के लिए यही जिम्मेदार था। वह NIA की वॉन्टेड लिस्ट में प्रमुखता के साथ शामिल है।

लखवी ही नहीं ये 10 भी हैं मोस्‍ट वांटेड

मसूद अजहर
मसूद अजहर पाक अधिकृत कश्मीर के उग्रवादी गुट जैश-ए-मोहम्मद का संचालन करता है। यह वह आतंकवादी है जिसे 1999 दिसंबर में भारत सरकार की तरफ से रिहा कर दिया गया था। सरकार ने मसूद को 1999 में हाईजैक हुए इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 814 (IC814) को आतंकियों के चंगुल से छुड़ाने के बदले रिहा किया था। इस फ्लाइट को तालिबान शासन के कंट्रोल में ले लिया गया था और अफगानिस्तान के कांधार में लैंड कराया गया था।

लखवी ही नहीं ये 10 भी हैं मोस्‍ट वांटेड

इलियास कश्मीरी
आतंकी संगठन हरकत-उल-जेहादी इस्लामी के नेता इलियास अल कायदा का संचालन करता है। यही वो आतंकी है जो पुणे में बेकरी ब्लास्ट, मुंबई में 26/11 का हमला,2002 में कोलकाता में अमेरिकन सेंटर पर हमला और 2008 में दिल्ली, जयपुर, अहमदाबाद और बेंगलुरु में हुए धमाकों का जिम्मेदार है। 2011 में US के ड्रोन हमले में इसके मारे जाने की ख्ाबर मिली थी, लेकिन बाद में उस खबर को गलत बताया गया।
लखवी ही नहीं ये 10 भी हैं मोस्‍ट वांटेड
 
साजिद मीर
लश्कर-ए-तैय्यबा का यह कमांडर 2005 में बतौर क्रिकेट फैन भारत आया। उस समय उसने 2008 नवंबर में मुंबई में हमले की तैयारी की। कराची के सेफ हाउस से मीर हमला करने वाली टीम को निर्देशित कर रहे थे, जो इंटरनेट से वॉइस ओवर के माध्यम से संपर्क कर रहे थे।

लखवी ही नहीं ये 10 भी हैं मोस्‍ट वांटेड

मेजर इकबाल
26/11 का अगला षडयंत्रकारी इकबाल कभी पाकिस्तान की आर्मी का मेजर और ISI ऑफीसर हुआ करता था। वह डेविड हेडली का दाहिना हाथ था। इन्होंने ही इकबाल को भारत से जुड़ी गतिविधियों को लेकर ट्रेंड किया था। भारत इनकी आवाज का वो सैम्पल चाहता था, जो 26/11 के हमले के दौरान फोन पर दूसरे आतंकियों को गाइड कर रहा था।

हाफिज मोहम्मद सईद  
लश्कर-ए-तैय्यबा और जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद को 2008 में UN की ओर से आतंकवादी घोषित कर दिया गया था। यह 26/11 के हमले को मास्टरमाइंड करने का आरोपी था। अक्सर भारत को लेकर नफरत भरा भाषण देने को लेकर यह सुर्खियों में रहता है।

लखवी ही नहीं ये 10 भी हैं मोस्‍ट वांटेड

छोटा शकील
दाऊद का काफी करीबी छोटा शकील 1993 में मुंबई ब्लास्ट और 2001 सितंबर में बैंककॉक में छोटा राजन पर हमला करने का दोषी पाया गया था। ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद वह पाकिस्तान से साऊदी अरब चला गया।

लखवी ही नहीं ये 10 भी हैं मोस्‍ट वांटेड

जकीउर रहमान लखवी
लश्कर-ए-तैय्यबा का संस्थापक है लखवी। हाफिज सईद के साथ लखवी दोनों 26/11 के मुख्य प्लानर रहे थे। इसने भारत में कई हमलों को अंजाम दिया। देश में यह आतंकी संगठन सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है। भारत में इस संगठन को लेकर काफी दहशत है।
लखवी ही नहीं ये 10 भी हैं मोस्‍ट वांटेड

अनीस इब्राहिम  
दाऊद का छोटा भाई अनीस। दाऊद इसपर सबसे ज्यादा विश्वास करता है। 1993 में हुए मुंबई ब्लास्ट में यह भी दोषी पाया गया था। इसके साथ ही यह दाऊद के हर क्राइम में उसके साथ होता है। फिर चाहें वो ड्रम स्मगलिंग का काम हो, या बैंक नोट्स के साथ गड़बड़ करने की। अनीस ही सारे कामों का इंतजाम कराता है।
लखवी ही नहीं ये 10 भी हैं मोस्‍ट वांटेड

Hindi News from India News Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk