नई दिल्ली (एएनआई)। Happy Women's Day 2021 राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारत के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया कि सभी लोगों से लैंगिक न्याय को बढ़ावा देने और लैंगिक असमानता को खत्म करने का संकल्प लेने का आग्रह किया। राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे देश में महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में नए कीर्तिमान और उपलब्धियां स्थापित कर रही हैं।


पीएम मोदी ने ट्वीट किया
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं को बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हमारी अदम्य # नारीशक्ति को सलाम! भारत हमारे राष्ट्र की महिलाओं की कई उपलब्धियों पर गर्व करता है। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने के लिए काम करने का अवसर मिलना उनकी सरकार का सम्मान है ।


रक्षा मंत्री ने भी किया विश
इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार जीवन के सभी क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण के लिए गहराई से प्रतिबद्ध है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर, मैं वास्तव में इस महान राष्ट्र की नींव को मजबूत करने में भारत की राष्ट्रशक्ति की भूमिका की सराहना करता हूं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी महिलाओं को विश किया है।


ये है इस साल की स्पेशल थीम
प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।लोगों को महिलाओं के अधिकारों और लैंगिक समानता के बारे में जागरूक करने के लिए भी महिला दिवस का महत्व बढ़ जाता है। इस साल की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2021 की थीम '#ChooseToChallenge'है।

Happy Women's Day 2021 : वुमेंस डे पर देखें बाॅलीवुड की ये टाॅप 5 फेवरेट फिल्म, इनकी कहानी हैं लीक से हटकर

Happy Women's Day 2021 Special: महिलाओं को सशक्त बनाती हैं ये 5 बाॅलीवुड फिल्में, वूमेंस डे पर इन्हें जरूर देखें

National News inextlive from India News Desk