बिशप ने दी जानकारी  
बताया जा रहा है कि शनिवार को इस बारे में मीडिया रिपोर्ट को जारी करके इस बारे में जानकारी दी गई है। इस क्रम में एक समाचार चैनल से मिली जानकारी पर गौर करें तो बिशप ने पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के एक समूह को संबोधित किया। अपने इस संबोधन के दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों को ISIS की निर्ममता के प्रति आगाह किया।  

आतंकी संगठन बना बड़ी चुनौती
मौके पर बिशप ने कहा कि यह आतंकी संगठन आज के समय में हमारे देश और समाज के लिए सबसे गंभीर और बड़ी चुनौती बनाता जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह समूह हिंसा के किसी भी प्रारूप को इस्तेमाल कर सकता है। निर्दोष लोगों को मारने के लिए इसकी बर्बरता की कोई हद नहीं है। ये कुछ भी करने के लिए तैयार हैं, ताकि ये अपने विक्षिप्त उद्देश्यों की पूर्ति कर सकें। उनके इसी उद्देश्य में शामिल है रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल भी। इसके लिए भी अब ये कड़ी मशक्कत कर रहे हैं।  

इस मौके पर बिशप कर रही थीं संबोधित  
जानकारी को आगे बढ़ाते हुए बिशप ने कहा कि संगठन की ओर से अब क्लोरीन का इस्तेमाल पश्चिमी देशों समेत उच्च प्रौद्योगिकीय प्रशिक्षित पेशेवरों की भर्तियां एक बड़ा खतरा बना हुआ है। गौरतलब है कि बिशप इस समय ऑस्ट्रेलियाई समूह की 30वीं वर्षगांठ के मौके पर लोगों को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने पूरी जनता को आतंकी संगठन के खतरों और उनके मनसूबों से वाकिफ कराया।

Hindi News from World News Desk

 

International News inextlive from World News Desk