ऐसी है जानकारी
सोमवार सुबह से ही क्लर्क राकेश दुबे के घर पर लोकायुक्त की टीम पहुंच गई। लोकायुक्त को क्लर्क के घर आय से अधिक संपत्ति होने की खबर मिली। ऐसी शिकायत मिलने के बाद ही यह कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल कार्रवाई अभी भी जारी है। यहां बताना जरूरी होगा कि क्लर्क राकेश दुबे का एक महीने पहले डीजे कोर्ट से पाटन स्थानांतरण हुआ था। इसके बाद से वह अवकाश पर चल रहे थे।  

बीते एक महीने से चल रहा था लीव पर
बीते एक महीने से वह मेडिकल लीव पर चल रहा था। बताया गया है कि वह कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष भी है। अभी तक की जांच में लोकायुक्त को शहर में कई आलीशान मकान, भूखंड, खेती की जमीन और चार पहिया और दोपहिया वाहनों के दस्तावेज मिले हैं। अभी तक करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हो चुका है। लोकायुक्त की टीम ने दुबे के जगदंबा कॉलोनी स्थित घर में सोमवार सुबह पांच बजे दबिश दी थी।

inextlive from India News Desk

 

National News inextlive from India News Desk