रांची (ब्यूरो)। तमाम सियासी पार्टियां रांची के वोटरों के वैसे एजग्रुप पर नजर रख रही है, जिसमें सबसे ज्यादा वोटर्स हैं। चुनाव आयोग द्वारा 12 अक्टूबर को जारी मतदाता सूची के अनुसार, जिले में कुल वोटरों की संख्या 22,20,849 है। इसमें 1153993 पुरुष, 1066799 महिला और 57 ट्रांसजेंडर वोटर्स शामिल हैं।

20 से 40 साल के वोटर्स हैं अधिक

रांची जिले में सबसे अधिक वोटर्स युवा हैं, जिनकी उम्र 20 से 40 साल के बीच है। 20 से 40 साल के इन वोटरों की संख्या 11,25,533 यानि 50.68 प्रतिशत है। इसी एज ग्रुप के वोटर पर सबसे अधिक निगाहें राजनीतिक पार्टी व प्रत्याशियों की टिकी है। 20 से 40 साल एज ग्रुप के वोटर हार-जीत में सबसे महत्वपूर्ण रोल अदा करेंगे। वहीं, 20 से 29 साल के वोटरों को अलग करें तो सबसे अधिक संख्या 5,65,460 वोटर इसी एजग्रुप के हैं। इसके बाद 30 से 39 साल एज ग्रुप के 5,60,073 वोटर्स हैं।

पांच साल में कम हुए नए वोटर्स

विधानसभा चुनाव 2019 को लेकर विशेष मतदाता सूची के अनुसार, इस बार जिले में 47,783 वोटर्स पहली बार मतदान करेंगे। इसमें 27317 पुरुष, 20463 महिला व 3 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। वहीं, विधानसभा चुनाव 2014 के आंकड़ों पर नजर डालें तो कुल 78120 वोटर थे। जिसमें 44455 पुरुष व 33665 महिला वोटर थीं। यानी 30337 वोटर बीते विधानसभा चुनाव से कम वोट करेंगे।

किस उम्र के कितने प्रतिशत वोटर

एजग्रुपपुरुषमहिलाट्रांसजेंडरकुल वोटर्सपरसेंट
18 से 1927317204633477832.15
20 से 292944842709661056546025.46
30 से 392861602738991456007325.21
40 से 492326112137282244636120.09
50 से 59158514147219430573713.76
60 से 69962578736631836268.26
70 से 7944137396431837813.77
80 व अधिक14513135150280281.26

ranchi@inext.co.in