छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : गुड़ाबांधा प्रखंड के अंगारपाड़ा पंचायत अंतर्गत पुनसिया गांव में शुक्रवार देर रात बालीराम मुर्मू नामक युवक ने मामूली विवाद में अपने पिता मासांग मुर्मू (55) को कुल्हाड़ी से काट डाला। घटना के बाद बालीराम मुर्मू को गांव वालों ने भागने नहीं दिया। मुखिया सुगदा मांडी ने पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी दी और आरोपी को उसके ही घर पर नजरबंद कर दिया। घटना की जानकारी होने पर गुड़ाबांदा थाना के एएसआइ के। राम घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिये घाटशिला भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

यह है मामला

बालीराम मुर्मू (28) ने बताया कि वह अपने घर में पत्नी व तीन बच्चों के साथ रहता है। शुक्रवार रात करीब 12 बजे उसके पिता खाना खा रहे थे और खाते-खाते गालियां दे रहे थे। इस बीच बात इतनी बढ़ गई कि भोजन करते-करते वह मुझे कुल्हाड़ी उठाकर मारने दौड़े। तब उसने उनसे कुल्हाड़ी छीनकर इससे सीधे उनके गर्दन पर वार कर दिया। फलस्वरूप मौके पर ही पिता की मौत हो गई। इसके बाद उसने उन्हें उठाकर खटिया पर लिटा दिया। यह सब देखकर उसकी पत्नी डर कर पड़ोसी के घर भाग गई।

पैसे को लेकर किचकिच

वहीं कुछ ग्रामीणों के मुताबिक मासांग मुर्मू के पास लगभग सात लाख रुपये थे और इसी बात को लेकर बाप-बेटे में किच-किच होती थी। यह पैसा मृतक मासांग मुर्मू को सगे भाई की दुर्घटना में हुई मृत्यु पर मिले थे। मसांग मुर्मू ने बालीराम मुर्मू के लिये धान पीसने की मशीन घर के आंगन में लगा दी थी ताकि वह कुछ कमाकर अपने पैरों पर खड़ा हो सके।