जमशेदपुर (ब्यूरो): रेलवे के जनहित एवं मानव कल्याण से जुड़े उद्देश्यों को जन जन तक पंहुचाएंगे, ताकि किसी भी आंदोलन में रेलवे को क्षति पहुंचाने से पहले आंदोलकारियों को दस बार सोचना पड़े। उक्त बातें रेलवे एम्प्लाई वेलफेयर एसोसिएशन के नव नियुक्त केंद्रीय अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कैरेज कॉलोनी में आयोजित संस्था की आम सभा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि किसी भी आंदोलन में रेलवे को अक्सर निशाना बनाया जाता है, जिससे न सिर्फ रेलवे अपितु यात्रियों को भी भारी परेशानी और नुकसान से गुजरना पड़ता है। कहा कि इसे लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
कार्यकारिणी का गठन
संगठन की आम सभा में कार्यकारिणी का गठन भी किया गया, जिसमे मनोज मिश्रा को केंद्रीय अध्यक्ष, बुद्धदेव भौमिक को महासचिव, एसपी विश्वास को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा संगठन में तीन उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, जिनमें अभिषेक कुमार शाही, जी एन बेहरा एवं अरुप अधिकारी को दायित्व दिया गया है। इनके अलावा तीन संयुक्त सचिव बनाए गए हैं जिनमे के वी तुलसी, संदीप सिंह, विकास कुमार का नाम शामिल किया गया है। इसी तरह रवि रंजन को संगठन सचिव एवं संजय महतो सह कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। इनके अलावा राकेश कुमार, ललन प्रसाद, डी गुप्ता, जितेंद्र कुमार, ज्योति लाल, आर एन बेहरा, शंकर महतो, लोचन बारी, वंदना उरांव, न्यूटन सोय, परविंदर सिंह, नागेंद्र प्रसाद, टी के पाथल, चैतन सरदार, कार्तिक मुर्मू, प्रेम प्रकाश, विजय कुमार, कनक दास, सकल देव, धर्मवीर, जयराम प्रजापति, जीवन महतो, गोविंद सिंह, नागेश्वर प्रसाद, जगन्नाथ पूर्ति, अस्तु सिंह, पिंटू गोप, बजरंगी कुमार, जयनेंद्र राज, अशोक कुमार, राकेश रंजन, जितेंद्र पाहन को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।