सीएम के जनता दरबार में दो सौ से ज्यादा लोगों ने रखी अपनी समस्या, समाधान का मिला आश्वासन

-मुख्यमंत्री के एग्रिको स्थित आवास में सुबह से ही पहुंचने लगे थे फरियादी

छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : सीएम रघुवर दास के जनता दरबार में सैकड़ों लोग अपनी प्रॉब्लम लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को मामले के निष्पादन करने का निर्देश दिया। दो घंटे में मुख्यमंत्री ने दो सौ से अधिक लोगों से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

घोषित नहीं था प्रोग्राम

शुक्रवार को मुख्यमंत्री का जनता दरबार घोषित नहीं था लेकिन सुबह से ही उनके एग्रिको स्थित आवास के समीप सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए थे। सवा दस बजे सीएम अपने आवासीय कार्यालय में बैठे। इस बीच सीएम से मिलने वाले लोगों को एक कतार में खड़ा करवा दिया गया। महिलाओं के लिए अलग लाइन बनाई गई। गेट पर तैनात जवान व अधिकारी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर मुलाकातियों की अच्छी तरह से जांच के बाद ही अंदर प्रवेश करने दिया गया।

थाने से जुड़े मामले ज्यादा

ज्यातादर लोग थाना से संबंधित शिकायत को लेकर पहुंचे थे। कुछ लोगों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। वहां मौजूद सीनियर एसपी अनूप टी मैथ्यू व सिटी एसपी चंदन झा समेत कई अधिकारियों को थाना से संबंधित मामलों को निपटारा करने का निर्देश दिया। कुछ लोग इलाज के नाम पर आर्थिक मदद को पहुंचे थे। इसके अलावा टाटा मेन अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में इलाजरत मरीजों के परिजन शुल्क माफ कराने के लिए पहुंचे थे। मुख्मंत्री से वरिष्ठ नागरिक संघ के शिवपूजन सिंह अपने टीम के सदस्यों के साथ मुलाकात की। कई कंपनी के अधिकारी भी मुख्यमंत्री से मिलने के लिए पहुंचे थे।

मलखान सिंह भी मिले

सीएम रघुवर दास से झारखंड विकास मोर्चा के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर पार्टी नेताओं में चर्चा शुरू हो गई है। एग्रिको स्थित आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री आम जनता से मिल रहे थे। इसी बीच सवा ग्यारह बजे के करीब अरविंद सिंह वहां आ पहुंचे। उनके साथ धर्मेद्र प्रसाद भी थे। पीछे दरवाजे से अरविंद को अंदर ले जाया गया। वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री व अरविंद सिंह की केवल मौजूद थे। कुछ मिनट दोनों नेताओं के बीच बात हुई। इसके बाद अरविंद वहां से निकल गए।