-ग्रेनाइट से बनेगा गांधी का चबूतरा, सीएम ने डीसी को दिया निर्देश

JAMSHEDPUR: सीएम रघुवर दास शनिवार को मानगो गांधी मैदान में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। सीएम का काफिला सुबह पौने क्क् बजे गांधी मैदान पहुंचे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को माल्यार्पण किया। इस अवसर पर डीसी डॉ। अमिताभ कौशल, एसएसपी अनूप टी मैथ्यू, मानगो अक्षेस के विशेष पदाधिकारी जेपी यादव ने भी गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। माल्यार्पण के पश्चात सीएम ने महात्मा गांधी की चबूतरा को ग्रेनाइट से बनाने का निर्देश दिया। विशेष पदाधिकारी ने बताया कि जल्द ही इस कार्य को पूरा कर दिया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष नंदजी प्रसाद, चंद्रशेखर मिश्रा, गुंजन यादव, अजय कुमार, संजय सिंह, मुख्तार खान, चंडीचरण गोस्वामी आदि उपस्थित थे।

नरवा पहाड़ घूमे केसीसी के छात्र

करीम सिटी कॉलेज (केसीसी) के क्ख्वीं कक्षा के स्टूडेंट्स का एक ग्रुप शनिवार को अपने भौगोलिक भ्रमण पर नरवा पहाड़ गया। ये भौगोलिक भ्रमण हर वर्ष जैक द्वारा प्रस्तुत विषय के अनुसार कराया जाता है। इस भ्रमण दल का नेतृत्व कर रहे भूगोल विभाग के अध्यक्ष डॉ। आले अली ने बताया कि ऐसे भ्रमण का काफी महत्व होता है, क्योंकि जमशेदपुर एक ऐसा नगर है किसके चारों ओर अनेक प्रकार के खनिज पदार्थ पाए जाते हैं। इनका ज्ञान स्टूडेंट्स को होना जरूरी है। इसी उद्देश्य से कॉलेज की यह टीम नरवा पहाड़ पहुंची और वहां यूसिल द्वारा यूरेनियम खनन तथा उसके उपयोग का ज्ञान प्राप्त करने का प्रयास किया। यूसिल के जीएम अजय घड़े और डीजीएम प्रणव रॉय ने ये सारा प्रबंध कराया। स्टूडेंट्स को वहां की पूरी जानकारी दी फिर पीके अधिकारी ने इनफॉर्मेशन सेंटर का बच्चों को भ्रमण कराया और जमशेदपुर के आस पास होने वाले क्रियाकलापों की जानकारी दी। जो यूसिल द्वारा चलाई जाती हैं। भ्रमण दल में डॉ। आले अली के साथ डॉ। निगार आलम सिद्दीकी, डॉ। वीपी सिंह और विकास कुमार भी स्टूडेंट्स के साथ थे। प्रिंसिपल इंचार्ज डॉ। मो। रेयाज ने बताया कि करीम सिटी कॉलेज का भूगोल विभाग हमेशा ही सक्रिय रहता है।