JAMSHEDPUR: राज्य में एक बार फिर सभी जिलों में कमोबेश कोरोना के संक्रमित मिल रहे हैं। पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, बोकारो के अलावा संताल परगना के कई जिलों में भी तेजी से संक्रमण बढ़ रहे हैं। बुधवार को भी अधिसंख्य जिलों में कोरोना संक्रमण के मामले आए हैं। बुधवार को खबर लिखे जाने तक पूर्वी सिंहभूम में 121, सिमडेगा में 27, दुमका में 19, कोडरमा में 16, हजारीबाग में 15, बोकारो में 11, सरायकेला व गिरिडीह में सात-सात, देवघर में छह, खूंटी में पांच, लातेहार में तीन और पलामू में दो नए मरीज मिल चुके थे।

1.24 माह में पांच गुणा एक्टिव केस

इधर, राज्य में कोरोना के एक्टिव केस एक बार फिर बढ़कर एक माह 24 दिनों में पांच गुना से अधिक हो गए। राज्य में इस साल छह फरवरी को कोरोना के सक्रिय मामले 428 थे, जो बढ़कर अब 2,254 हो गए। राज्य में 14 मार्च से कोरोना के प्रतिदिन मिलनेवाले केस की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को भी यहां 418 नए संक्रमित मिले। पूरे राज्य में 100 सैंपल की जांच में लगभग चार संक्रमित पाए गए। रांची में 100 सैंपल में 17 से अधिक सैंपल संक्रमित पाए गए।

कोविड अस्पतालों को भी किया गया अलर्ट

कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कोविड अस्पतालों को भी अलर्ट किया गया है। पूर्वी सिंहभूम जिले में तीन डेडिकेटेड कोविड अस्पताल बनाए गए थे। इसमें टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच), महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल व टाटा मोटर्स अस्पताल शामिल है। तीनों अस्पतालों को मिलाकर फिलहाल 500 बेड तैयार रखने को कहा गया है। पूर्वी सिंहभूम जिले में 269 है। जिन घरों में मरीज मिल रहे हैं उसे सील किया जा रहा है। जिस रफ्तार से मरीजों की संख्या बढ़ रही है उसके मद्देनजर जिला प्रशासन जल्द ही कोई बड़ा कदम उठा सकता है।

कहां कितने मरीज मिले

जिला मरीज

ईस्ट सिंहभूम 34

वेस्ट सिंहभूम 8

सरायकेला 7

सिमडेगा 27

दुमका 19

कोडरमा 16

हजारीबाग 15

बोकारो 11

गिरिडीह 7

देवघर 6

खूंटी 5

लातेहार 3

पलामू 2