JAMSHEDPUR: मानगो में चारों ओर सन्नाटा पसरा रहा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और अर्ध सैनिक बलों के जवान तैनात थे। मानगो में रहने वाले लोगों को इस बात की पूरी जानकारी थी कि शहर में कफ्र्यू लगा है। इसलिए लोगों ने अपने-अपने घरों में रहना ही बेहतर समझा। कुछ लोगों ने घर से निकलने की कोशिश भी की लेकिन पुलिस को देख लौट गए। इस दौरान पूरे दिन पुलिस की गाडि़यां सिटी की सड़कों पर दौड़ती रहीं। ख्0-ख्ख् वाहनों के साथ पुलिस के अधिकारी हूटर बजाते हुए सिटी के विभिन्न इलाकों में मार्च कर रहे थे।

कफ्र्यू में ढील के बावजूद नहीं खुलीं दुकानें

सिटी के लोग किसी अनहोनी की आशंका से इस कदर सहमे हुए हैं कि कफ्र्यू में ढील के बावजूद अधिकतर दुकानदारों ने दुकान नहीं खोली। वहीं लोगों ज्यादातर लोगों ने भी अपने घरों में रहना ही ज्यादा ठीक समझा।

कानून तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

फ्लैग मार्च के ही दौरान मानगो चौक पर डीसी डॉ। अमिताभ कौशल ने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। लोगों के जान-माल की सुरक्षा पुलिस प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। बुधवार दोपहर एक बजे तक क्ख्भ् उत्पातियों को अरेस्ट किया जा चुका है। पुलिस और उत्पातियों की तलाश कर रही है। किसी भी संदिग्ध को तत्काल अरेस्ट करने का आदेश दिया गया है।

नहीं चलीं बसें, परेशान रहे पैसेंजर्स

कफ्र्यू में पूरी तरह ट्रांसपोर्ट पर रोक लगा दी गई थी। हालांकि, स्टेशन से आने वाली कुछ गाडि़यों को साकची तक लाया गया। इस दौरान सिटी बसों के नहीं चलने से पैसेंजर्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उनके पास बस स्टैंड में इंतजार करने के अलावा कोई चारा भी नहीं था।

क्या कहा पैसेंजर्स ने

धनबाद से इलाज कराने जमशेदपुर आया था। स्टेशन से निकलने के बाद साकची तक के लिए तो बस मिल गई। इसके बाद कहीं कोई बस नहीं दिखी और न ही कोई ऑटो। घंटों से यहां इंतजार कर रहा हूं। अब तो इंतजार करने के अलावा कोई चारा नहीं है। बच्चे भी भूख से परेशान है।

-आरएस शर्मा

रामगढ़ से आया हूं और गोविंदपुर अपने रिलेटिव के यहां जाना है। स्टेशन से साकची तक तो बस मिल गई लेकिन सिटी में सभी बसें बंद है। अब मैं कैसे जाऊंगा। हालांकि, कुछ लोगों ने बताया है कि कफ्र्यू में चार घंटे की ढील दी गई है। तो इस दौरान अगर गाड़ी मिलेगी तो चला जाऊंगा।

आदर्श कुमार