जमशेदपुर (्ब्यूरो): सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का एक प्रतिनिधिमंडल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से दिल्ली जाकर संसद भवन में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें और सिंहभूम चैंबर के द्वारा आयोजित होने वाले आगामी प्लेटिनम जुबली समारोह में आने का आमंत्रण सौंपा। लोकसभा अध्यक्ष ने समारोह में आने का आश्वासन भी प्रतिनिधिमंडल को दिया। इस दौरान जनजातीय कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा भी उपस्थित रहे। यह जानकारी अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने संयुक्त रूप से दी।

चैंबर की प्रशंसा की

अध्यक्ष श्री मूनका ने बताया कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी, जिसमें प्रतिनिधिमंडल ने सिंहभूम चैंबर के बारे में लोकसभा अध्यक्ष को जानकारी दी और 75 वर्षों के गौरवशाली इतिहास को संक्षिप्त रूप में उनके समक्ष रखा। इसे सुनने के बाद ओम बिरला ने चैंबर की प्रशंसा की।

मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकत

इसके बाद चैंबर प्रतिनिधिमंडल ने अर्जुन मुंडा के साथ ही दिल्ली स्थित वाणि'य भवन में जाकर भारत सरकार के वाणि'य उद्योग एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकत कर कोल्हान में बड़े उद्योग-धंधों की स्थापना, ऑटोमोबाइल कंपनियों की स्थापना तथा उद्योग से संबंधित समस्याओं के बारे में चर्चा की। मंत्री श्री गोयल ने इस पर उचित पहल करने का आश्वासन दिया।

उड्डयन मंत्रालय में भेंट की

इसके साथ ही नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योति राज सिंधिया के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिलने के कारण चैंबर प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री के आप्त सचिव अभिनव प्रताप सिंह से उड्डयन मंत्रालय में भेंट की। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में हवाई अड्डे के लिए केंद्र सरकार गंभीर है, लेकिन इसमें राज्य सरकार को पहल करनी होगी। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया शामिल थे।