छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : कोल्हान यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन पार्ट-3 का एग्जामिनेशन फॉर्म भरा जा रहा है। फॉर्म भरने में सबसे बड़ी प्रॉब्लम शॉर्ट अटेंडेंस की सामने आ रही है। यूनिवर्सिटी ने हर बार की तरह ही इस बार भी 75 परसेंट अटेंडेंस कंपल्सरी करने की बात कही थी पर ऐसा दिख नहीं रहा है। वर्कर्स कॉलेज ने शॉर्ट अटेंडेंस वाले स्टूडेंट्स के सामने फॉर्म भरने के पहले कुछ शर्त रखी गई। उनसे क्वेश्चन के आंसर लिखवाए जा रहे हैं और क्लास भी करने को कहा जा रहा है। इसके बाद ही उन्हें एग्जाम फॉर्म भरने की परमिशन दी जा रही है।

तो देना होगा मेडिकल सर्टिफिकेट

वर्कर्स कॉलेज में जिन स्टूडेंट्स का अटेंडेंस 75 परसेंट से कम है, उनके एग्जाम लिए जा रहे हैं। पांच सवालों के सही जवाब उन्हें पांच परसेंट अटेंडेंस दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही साइंस स्टूडेंट्स को प्रैक्टिकल करने के लिए कहा गया है तो आ‌र्ट्स के स्टूडेंट्स को क्लासेज करना है। स्टूडेंट्स को एक घंटे की प्रैक्टिकल पर एक परसेंट अटेंडेस मिल रहा है। अगर वे दिन में 4 घंटा प्रैक्टिकल करते हैं तो उन्हें 4 परसेंट अटेंडेंस दिए जाते हैं। ऐसी व्यवस्था उन स्टूडेंट्स के लिए की गई है, जिनका अटेंडेंस 40 परसेंट से ज्यादा पर 75 परसेंट से कम है। जिन स्टूडेंट्स का अटेंडेंस 40 परसेंट से कम हैं, उन्हें मेडिकल सर्टिफिकेट लाने को कहा गया है।

फॉर्म भरने को लेकर हुआ है हंगामा

शॉर्ट अटेंडेंस वाले स्टूडेंट्स को ग्रेजुएशन पार्ट-3 का एग्जामिनेशन फॉर्म भरने से रोके जाने पर वर्कर्स कॉलेज में हंगामा भी हो चुका है। कॉलेज एडमिनिस्ट्रेशन ने पहले भी पीजी कॉमर्स में शॉर्ट अटेंडेंस वाले स्टूडेंट्स को फॉर्म भरने से रोका है। शॉर्ट अटेंडेंस की समस्या दूसरे कॉलेजेज में भी रही हैं, पर ज्यादातर समय स्टूडेंट्स को फॉर्म भरने दिया जाता रहा है।

बिना फाइन के फॉर्म जमा करने का आज अंतिम दिन

ग्रेजुएशन पार्ट -3 के स्टूडेंट्स के लिए बिना फाइन के एग्जामिनेशन फॉर्म जमा करने का शुक्रवार को अंतिम दिन है। कॉलेज को एग्जामिनेशन फॉर्म 30 मार्च से 4 अप्रैल के बीच यूनिवर्सिटी में जमा करना होगा। स्टूडेंट्स 200 रुपए लेट फाइन के साथ 4 अप्रैल तक फॉर्म भर सकते हैं।

वर्जन

शॉर्ट अटेंडेंस वाले स्टूडेंट्स को ऐसे ही फॉर्म नहीं भरने दिया जा रहा। जिनका 75 परसेंट से थोड़ा कम अटेंडेंस है, उनसे क्वेश्चन के आंसर लिखवाए जा रहे हैं। इस बेसिस पर उन्हें अटेंडेंस दिया जा रहा है। इसके अलावा साइंस के स्टूडेंट्स को प्रैक्टिकल और आ‌र्ट्स के स्टूडेंट्स को क्लासेज करने को कहा गया है।

- डॉ डीपी शुक्ला

प्रिंसिपल, वर्कर्स कॉलेज

मुझे वर्कर्स कॉलेज के कुछ टीचर्स का कॉल आया था। वे शॉर्ट अटेंडेंस वाले स्टूडेंट्स को फॉर्म भरने दिए जाने के बारे में पूछ रहे थे। मैने उनसे कहा कि ऐसे ही फॉर्म नहीं भरने दिया जाए। उनसे अभी अटेंडेंस पूरा कराया जाए। उन्हें अहसास भी होना चाहिए कि शॉर्ट अटेंडेंस रहेगा तो प्रॉब्लम होगी।

- डॉ आरपीपी सिंह

वीसी केयू