छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को मानगो चौक पर आटो के कागजातों की जांच शुरू की तो कई आटो चालकों के पास कागजात दुरुस्त नहीं थे, जिसके कारण आटो चालकों से शनिवार को डेढ़ लाख रुपये वसूला गया। यह जानकारी ट्रैफिक डीएसपी विवेकानंद ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि अभियान अभी लगातार जारी रहेगा।

पुलिस द्वारा की जा रही जांच के खिलाफ आटो चालकों ने मानगो चौक पर शनिवार की दोपहर हंगामा किया। चालक बिना जुर्माना दिये ही अपनी आटो ले जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो वे हंगामा करने लगे, लेकिन पुलिस ने बिना जुर्माना वसूले किसे को जाने नहीं दिया।

पुलिस द्वारा मानगो चौक पर जुर्माना वसूला जा रहा था जिसको देखते हुए इस इस मानगो डिमना रोड, मानगो आजादबस्ती व मानगो पुरुलिया रोड जाने वाले रास्ते में नहीं के बराबर आटो चले। इन रूटों में वही आटो चल रहे थे जिनके कागजात दुरुस्त थे।

मानगो चौक में ट्रैफिक पुलिस आटो चेकिंग अभियान चला रही थी जिसे देखकर आटो चालक चौक से पहले ही अपना आटो घुमा कर यात्रियों सहित भाग रहे थे। वहीं कई आटो चालक तो बीच सड़क पर ही यात्रियों को उतार कर अपना आटो साकची की ओर मोड़ रहे थे।