JAMSHEDPUR: अखिल भारतीय क्षत्रिय महिला महासभा 'वीरांगना' की झारखंड प्रदेश इकाई द्वारा शनिवार को सरायकेला जिला वीरांगना इकाई का चुनाव कराया गया, जिसमें कमलेश सिंह (टायो कालोनी, गम्हरिया) अध्यक्ष चुनी गई। इनके अलावा कमेटी में रूबी सिंह (आदित्यपुर) जिला महासचिव, उपाध्यक्ष विभा सिंह (आदित्यपुर), आरआइटी की सर्वेश सिंह (आरआइटी) व वीणा सिंहदेव (ईचा, राजनगर) को चुना गया। सुजाता आदित्यदेव (आदित्यपुर) को जिला जनसंपर्क सचिव, राजनगर की भारती सिंहदेव व नमिता सिंहदेव को संगठन सचिव चुना गया। इसी क्रम में पार्वती सिंह को गम्हरिया मंडल को अध्यक्ष शोभा सिंह को महासचिव, आशा सिंह व निर्मला सिंह को उपाध्यक्ष, प्रमिला सिंह व आशा देबी को सचिव तथा पूनम सिंह को जनसंपर्क सचिव चुना गया।

सर्वसम्मति से हुआ चुनाव

आदित्यपुर मंडल में मनुमाया सिंह को अध्यक्ष, रिद्धि सिंह उपाध्यक्ष व नीलू सिंह को महासचिव चुना गया। आरआइटी मंडल में लीलावती देवी संरक्षक, संजू सिंह अध्यक्ष, अंजलि सिंह महासचिव, किरण सिंह व सुनीता सिंह उपाध्यक्ष, रीता सिंह व सोनी सिंह सचिव व शालिनी सिंह को जनसंपर्क सचिव चुना गया। राजनगर मंडल में सरस्वती सिंहदेव अध्यक्ष, संध्या सिंहदेव उपाध्यक्ष व सरस्वती सिंह को महासचिव चुना गया और राजखरसावां मंडल में पुतुल सिंहदेव अध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया आदित्यपुर में हुई, जो वीरांगना की राष्ट्रीय महासचिव भारती सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस मौके पर निर्वाचन पदाधिकारी व झारखंड प्रदेश वीरांगना की वरीय संरक्षक रेणु सिंह की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। सत्र ख्0क्म्-क्9 के लिए सर्वसम्मति से चुनी गई पदाधिकारियों में गम्हरिया निवासी इंदू सिंह को राज्य वीरांगना का संगठन सचिव, पार्षद व आरआइटी निवासी राजमनी सिंह सरायकेला जिला वीरांगना की मुख्य संरक्षक, जिला संरक्षक मंडल में खरसावां की रानी अपराजिता सिंहदेव, सरायकेला नगरपंचायत की पार्षद वंदना सिंह, आदित्यपुर की रमा देबी और आरआइटी की किरण सिंह को शामिल किया गया।