-59,369 छात्र मतदाता मिलकर तय करेंगे 160 उम्मीदवारों की किस्मत

JAMSHEDPUR: कोल्हान यूनिवर्सिटी के लिए क्8 सितंबर ऐतिहासिक दिन है। विवि की स्थापना के बाद इस दिन पहली बार छात्र संघ चुनाव होगा। सारी अड़चनों को पार करने के बाद इस चुनावी समर में ईस्ट सिंहभूम के विभिन्न कॉलेजों के क्म्0 छात्र चुनाव लड़ने के योग्य पाये गये हैं। इस चुनाव को लेकर छात्रों में गजब का उत्साह दिख रहा है। कोल्हान यूनिवर्सिटी के क्भ् कॉलेजों व पीजी विभाग के भ्9,फ्म्9 छात्र इस चुनावी पर्व में भाग लेंगे। चुनाव को कदाचार मुक्त कराने के लिए कोल्हान यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन ने सारी तैयारी कर ली है। वीसी डॉ। आरपीपी सिंह व केयू की मुख्य चुनाव पदाधिकारी डॉ। पद्मजा सेन ने कि चुनाव ¨लगदोह समिति की सिफारिशों के आधार पर कराया जा रहा है।

किस कॉलेज में कितने प्रत्याशी

क्। को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज, जमशेदपुर : क्0

ख्। को-ऑपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर : ख्क्

फ्। एबीएम कॉलेज, गोलमुरी : ख्9

ब्। वर्कर्स कॉलेज, मानगो : क्ख्

भ्। एलबीएसएम कॉलेज, करणडीह : क्म्

म्। ग्रेजुएट कॉलेज, जमशेदपुर : क्9

7. वीमेंस कॉलेज, जमशेदपुर : क्0

8. घाटशिला कॉलेज : ख्फ्

9. बहरागोड़ा कॉलेज : ख्0

------------------

सरकार का पुतला फूंका

पेट्रोल व डीजल के मूल्य पर वैट की नई दर लागू करने के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं ने मौजूदा सरकार का पुतला फूंका। झामुमो जिला समिति के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक रामदास सोरेन के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध मार्च में राज्य सरकार और केंद्र सरकार की नीतियों को गरीब विरोधी बताया गया। मौके पर प्रमोद लाल, खुद्दू उरांव, राज लकड़ा, मो समद, कालू गोराई, सकील गद्दी आदि मौजूद थे।