SARAIKELA: घटना उस वक्त घटी जब राजनगर साप्ताहिक बाजार से यात्री अपने घर लौट रहे थे। खैरबनी गांव के पास कुछ यात्री वाहन रूका और कुछ यात्री उतर ही रहे थे, तभी चाईबासा की ओर से आ रही क्रेन ने वाहन को टक्कर मार दिया। घटना स्थल पर ही चार महिलाओं की मौत हो गई। जबकि ईलाज के क्रम में एक पांच वर्षीयच्बच्ची ने भी दम तोड़ दिया। घटना में करीब दर्जन भर लोग घायल हुए हैं। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजनगर में इलाज के लिए पहुंचाया गया। इनमें से चार लोगों को जमशेदपुर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। लोगों का आरोप था कि पुलिस देर से पहुंची। हालांकि घटना की खबर पाते ही कुछ विलंब से पुलिस जरूर पहुंची परंतु उग्र ग्रामीण पुलिस को पास आने से रोकने लगे।

लोगों का फूटा गुस्सा

इधर घटना स्थल पर ही पड़ा रहा चार शव, एम्बुलेंस कर्मियों पर भी गुस्सा उतारने लगी भीड़

हादसे के बाद जैसे ही ग्रामीण इक्कटे हुए घायलों को लोगों ने उठाया। सूचना पर एम्बुलेंस भी पहुंची कुछ घायलों को साथ लेकर सीएचसी राजनगर आई। परंतु तब तक भीड़ उग्र होने लगी थी। और चार लाश वहीं पड़ा रहा। किसी ने यह नहीं सोचा कि किसी तरह उन्हें भी अस्पताल पहुंचाया जाए। शायद कहीं किसी कोने जान अटकी रही होगी। लेकिन भीड़ पुलिस और एम्बुलेंस कर्मियों पर गुस्सा उतारने में लगी रही। चार लाश घंटों वहीं घटना स्थल पर पड़ी रही। लोग सड़क जाम करने में लगे रहे.खबर मिलते ही परिजन घटना स्थल पर पहुंच आपनों को खोजने लगे।

मुआवजे की मांग पर अड़े लोग

सामचार लिखे जाने तक मुआवजे को लेकर जाम कर लोग डटे रहे। घटना स्थल पर डीएसपी दीपक कुमार, एसडीओ संदीप दुबे, सीओ निवेदिता नियति, बीडीओ प्रेमचंद कुमार सिन्हा, थाना प्रभारी वेदानंद झा एवं पुलिस बल लोगों के साथ वार्ता कर रहे थे। लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे थे।

नहीं जले जूल्हे

दुर्घटना में मारे गए परिवारों के घर मातम छाया हुआ है। रात को घर में चूल्हा तक नहीं जला। प्रत्येक वुधवार को साप्ताहिक हाट बाजार के लिए ईचापीड़ इलाके के कई गांवों से महिला-पुरूष बाजार आते हैं। बाजार के करके लौटते हैं तो घर में अलग खुशी होती है। साप्ताहिक बाजार में कई जरूरी सामानों की खरीदारी करते हैं। परंतु इस सप्ताह पांच परिवारों के घर लाश पहुंची, जिससे परिवार में मातम छा गया। महिलाओं की मौत हो जाने से च्नके बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतकों के गांव में सन्नाटा पसर गया है।

इनकी हुई मौत

बासी टुडू व उसकी पांच वर्षीय बेटी लवली टुडू गांव कीता, रवि गोप की पत्नी गांव झलक, ¨जगो ¨पगुवा गांव ओटोडीह, जेंडो बारदा गांव केलुगोट।

ये हुए घायल

सुमित्रा मार्डी गांव कीता (हालत नाजुक रेफर), कान्हु बानरा गांव हाथिसि¨रग (रेफर), सावित्री गोप गांव बीटा ( रेफर), बोती गोप गांव बीटा, जगन्नाथ हांसदा गांव कीता, सुमी सामाड गांव सीनी, सिदयु जारिका गांव सीनी।