छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) कॉलेज हॉस्पिटल में जल्द ही एक ऐसी जगह होगी, जहां कचरा तो दूर किसी बैक्टिरिया का पहुंचना भी मुश्किल होगा। हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर (ओटी) बनाने की तैयारी की जा रही है। हाल ही में हेल्थ डिपार्टमेंट के इंजीनियरिंग सेल के अधिकारियों ने इसके लिए हॉस्पिटल का मुआयना भी किया है। इस ऑपरेशन थियेटर के तैयार हो जाने से सर्जरी के दौरान किसी तरह का इंफेक्शन का खतरा दूर हो जाएगा, साथ ही आधुनिक उपकरणों से डॉक्टर्स की सुविधा भी बढ़ेगी।

लैमिनर एयरफ्लो बैक्टिरिया को रखेगा दूर

एमजीएम हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में बनाया जाने वाले यह मॉड्यूलर ओटी अत्याधुनिक तकनीक से लैस होगा। इस ओटी में लैमिनर एयरफ्लो सिस्टम लगा होगा जो ओटी को बैक्टिरिया फ्री रखेगा। यह एक ऐसा सिस्टम है जिसके जरिए ऑपरेटिंग टेबल और आस-पास फिल्टर्ड एयर पहुंचाया जाता है। इससे ऑपरेशन थियेटर में एयरबोर्न कंटैमिनेशन और केमिकल पॉल्यूटेंट्स का खतरा कम हो जाता है। एमजीएम हॉस्पिटल के सर्जरी डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ डीके सिन्हा ने बताया कि मॉड्यूलर ओटी का गेट और दीवारों ऐसे मैटेरियल से बनाए जाते हैं जिससे ओटी पूरी तरह इंफेक्शन फ्री हो जाता है। उन्होंने बताया कि ओटी में हाई स्टैंडर्ड स्टर्लाइजेशन किया जाता है जिससे किसी तरह के इंफेक्शन को रोका जा सकता है।

डॉक्टर्स को भी होगी सुविधा

हॉस्पिटल में मॉड्यूलर ओटी तैयार हो जाने पर डॉक्टर्स को भी सुविधा होगी। ऐसे ओटी में मॉडर्न ऑपरेशन टेबल, सर्जन कंट्रोल पैनल, अल्ट्रावायलेट लाइट्स, क्लिन रुम ग्रेड लाइट्स सहित अन्य सुविधाएं रहती है। डॉ डीके सिन्हा ने बताया कि इस तरह की फैसिलिटीज से डॉक्टर्स को भी सर्जरी में सुविधा होगी।

टेंपरेचर और ह्यूमिडिटी भी होगा रिकॉर्ड

मॉड्यूलर ओटी ना सिर्फ इंफेक्शन फ्री है बल्कि यहां और भी कई सुविधाएं होंगी। ओटी के अंदर लगे इलेक्ट्रॉनिक पैनल यहां के तापमान और ह्यूमिडिटी के बारे में भी बताएंगे। अगर तापमान और ह्यूमिडिटी का लेवल नॉ‌र्म्स के अनुरुप नही हुआ तो इलेक्ट्रॉनिक पैनल के जरिए उसको आवश्यकता के अनुसार मेंटेन किया जा सकता है। एक्सप‌र्ट्स ने बताया कि मॉड्यूलर ओटी में स्पेशल कैमरा भी लगे होते हीं जिसके जरिए मेडिकल स्टूडेंट सर्जरी का वीडियो भी देख सकते हैं।

क्वोट

एमजीएम हॉस्पिटल के ओपीडी में मॉड्यूलर ओटी बनाया जाएगा। इसकी प्रक्रिया चल रही है। मॉड्यूलर ओटी तैयार हो जाने पर मरीजों की सुविधा बढ़ेगी।

डॉ एएन मिश्रा, प्रिंसिपल, एमजीएम कॉलेज

मॉड्यूलर ओटी इस तरह से बनाया जाता है कि इसमें इंफेक्शन का खतरा नही रहता है। इसके अलावा अन्य कई आधुनिक सुविधाएं रहती हैं। मॉड्यूलर ओटी बनने से मरीज और डॉक्टर दोनो को सुविधा होगी।

डॉ डीके सिन्हा, एचओडी, सर्जरी डिपार्टमेंट, एमजीएम हॉस्पिटल