-चाईबासा के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र की है घटना

-जोजोहातु गांव में लगने वाले जोजो पोनाई पर्व देखने गया था रघुनाथ

-पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेजा

CHAIBASA: कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के जोजोहातु गांव में लगने वाले जोजो पोनाई पर्व में घूमने गए ब्0 वर्षीय रघुनाथ ¨सकु की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गई। घटना ख्म् दिसंबर रात की है। रघुनाथ जामबानी गांव का रहने वाला था। ख्म् दिसंबर अपराहन करीब ख् बजे वह अपने दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ जोजो पोनाई पर्व घूमने आया था। मेला में घूमने के क्रम में वह अपने बच्चों के साथ बिछड़ गया। सूरज ढालने के बाद भी वह अपने बच्चों को नहीं खोज पाया। इधर, शाम होता देख रघुनाथ के दोनों बच्चे रोते हुए पैदल ही अपने घर की ओर चल पड़े। रास्ते में गांव के ही एक व्यक्ति ने दोनों बच्चों को अपने साथ ले जाकर घर पहुंचा दिया। रात बीत गई, लेकिन रघुनाथ ¨सकु घर नहीं लौटा। रविवार को पता चला कि जोजोहातु व जामबानी गांव के बीच स्थित तालाब के पास एक गडढे में रघुनाथ ¨सकु का शव मिला। घटना की जानकारी पाकर कुमारडुंगी थाना पुलिस घटनास्थल पहुंच कर मामले की जानकारी ली और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया।

तालाब में डूबने से मौत

गोइलकेरा के धातकीडीह में तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गोइलकेरा ग्रिड के पास रहने वाले सैमसन बागे (ब्0) स्नान करने धातकीडीह स्थित तालाब गए थे। वहां नहाने के क्रम में गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाए और तालाब में डूब गए। तालाब के घाट पर उस वक्त कुछ च्च्चे खेल रहे थे, जिन्होंने सैमसन को डूबते हुए देखा। इसके बाद बच्चों ने ही इसकी जानकारी गांव में लोगों को दी। सैमसन के शव को ढूंढने में लोगों को काफी मशक्कत करनी पडी। तालाब के एक ओर की मेड़ काटकर पानी निकाला गया। इसके बाद शव को निकाला जा सका।