जमशेदपुर (ब्यूरो): रापचा पंचायत अंतर्गत पिंडराबेड़ा गांव अपनी संस्कृति को संभाल कर रखते हुए गांव के विकास के लिए प्रयासरत है। यहां से बच्चे तीरंदाजी में अपने राज्य झारखंड एवं अपने देश का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस गांव के सर्वांगीण विकास के लिए उन्नत भारत अभियान के तहत राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर अपनी हर संभव प्रयास करेगा। ये बातें एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो गौतम सूत्रधार ने रपचा पंचायत के पिंडराबेडा में उन्नत भारत अभियान के परियोजना के तहत निर्मित तालाब के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहीं।

हरसंभव प्रयास का आश्वासन

इस समारोह के विशिष्ट अतिथि टाटा स्टील के सीएसआर प्रमुख सत्यनारायण नंदा ने तालाब के सुन्दरीकरण के लिए फलदार वृक्ष, मछली पालन की भी शुरुआत एवं तीरंदाजों के भविष्य के लिए टाटा कंपनी से हरसंभव प्रयास का आश्वासन दिया। उन्नत भारत अभियान के संयोजक डॉ रणजीत प्रसाद ने कहा कि गांव के सर्वांगीण विकास के लिए सर्वेक्षणनुसार, उन्नत भारत अभियान, एनआईटी जमशेदपुर, झारखंड सरकार, स्थानीय उद्योग एवं स्वयं सेवी संस्थाओं की मदद से एक रोडमैप तैयार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि ग्रामीण बच्चों को एनआईटी जमशेदपुर में शैक्षिक भ्रमण हेतु ले जाया जाएगा।

इनकी रही भागीदारी

यह प्रोजेक्ट एनआईटी जमशेदपुर के सिविल अभियांत्रिकी विभाग की डॉ संगीता कुमारी के मार्गदर्शन में उन्नत भारत अभियान के परियोजना के तहत निर्मित हुआ। समारोह में सत्यनारायण नंदा, डॉ मधुसूदन राव, डॉ रणजीत प्रसाद, रापचा पंचायत की मुखिया सुकुमती मार्डी समेत अन्य की मौजूदगी रही।