JAMSHEDPUR : पोटका प्रखंड के कोवाली थाना क्षेत्र भालकी निवासी रिटायर टीचर अशोक कुमार मंडल की घर को चोरों ने निशाना बनाया। घर से एक लाख नगद समेत चार लाख मूल्य के आभूषण चुरा ले गए। शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची। शिक्षक से मिलकर मामले की जानकारी ली। शिकायत में अशोक कुमार मंडल ने बताया इलाज के लिए ओडिशा के कटक जाने वाले थे। बैंक से रुपये की निकासी की थी। घर बंद कर शुक्रवार से पोटका के हाता आवास में रह रहे थे। इस बीच चोरों ने घर में चोरी कर ली। अशोक मंडल के पुत्र देवदास ने बताया इलाज के लिए निकाले गए एक लाख रुपये, फर्नीचर और जेवरात की चोरी हुई है। पुलिस चोर गिरोह की तलाश कर रही है। चोरी में परिचित की संलिप्तता सामने आ रही है।

बढ़ती जा रही वारदात

शहर के साथ अब ग्रामीण इलाकों में चोरी की वारदात बढ़ती जा ही है। कोवाली थाना क्षेत्र हल्दीपोखर से चंदना की पिकअप वैन अज्ञात ने चार फरवरी को चुरा लिया था। अविनाश का¨लदी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था जिसकी निशानदेही पर चोरी गई वैन बरामद की गई। परसुडीह बाजार समिति के गुड कारोबारी की दुकान से आठ जनवरी को 11 लाख रुपये चोरों ने चुरा लिया था। अब तक नहीं चोरी करने वाले नहीं पकड़े गए। टेल्को में टाटा मोटर्स कर्मचारी सुमित और कदमा तिस्ता रोड निवासी राजीव रंजन के घर को चोरों ने पांच फरवरी को निशाना बनाया था। राजीव रंजन की घर से 35 हजार नगद समेत सात लाख मूल्य के जेवरात चोर चुरा ले गए थे।

बिष्टुपुर में चेन की छिनतई

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र चमरिया गेस्ट हाउस के पास नार्दन टाउन निवासी हितेश हंसमुखराय साह से अपराधियों ने सोने की चेन की छिनतई कर ली। अज्ञात अपराधी के खिलाफ बिष्टुपुर थाना में दर्ज की गई है। हितेश हसमुखराय साह चमरिया गेस्ट हाउस के पास छह फरवरी की शाम आठ बजे घूम रहे थे। इस बीच अपराधी ने गले से सोने की चेन खींच ली और भाग निकले। गौरतलब है शहर में मोबाइल, पर्स और चेन छिनतई की वारदात जारी है।