जारी किया जाएगा हेल्पलाइन नंबर, मोबाइल से हो सकेगी इव टीजिंग की कंप्लेन

-ग‌र्ल्स कॉलेज, स्कूल और अन्य स्थानों पर लगेगा कंप्लेन बॉक्स,

छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : स्कूल, कॉलेज या कहीं भी छेड़छाड़ जैसी घटनाओं की शिकायत मोबाइल फोन के माध्यम से की जा सकती है। पुलिस तत्काल इस पर कार्रवाई करेगी। महिला पुलिस दल बल के साथ पीडि़त युवती को सुरक्षा प्रदान करेगी। इसके लिए जल्द ही हेल्पलाइन नंबर जारी होगा। यह जानकारी शुक्रवार को चाईबासा के डीआइजी आरके धान ने कंपोजिट कंट्रोल रूम(सीसीआर) में पत्रकारों को दी। वह महिला थाने का निरीक्षण करने आए थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला कोषांग और थाने में दर्ज मामलों की जानकारी ली। महिला पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश भी उन्होंने दिया है। इस मौके पर एसएसपी एवी होमकर, सिटी एसपी चंदन कुमार झा, सिटी डीएसपी अनिमेष नैथानी, सीसीआर डीएसपी जसिंता केरकेट्टा सहित तमाम अधिकारी मौजूद थे।

कॉमन होगा हेल्पलाइन नंबर

डीआइजी ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर कॉमन होगा। नंबर आसानी से याद होने वाला होगा। संभवत: महिला थाने का नंबर ही हेल्पलाइन नंबर हो सकता है। एसएसपी ने चार नंबरों को चुना है। इसी में से किसी एक पर विचार हो सकता है। इसे टॉल फ्री करने का विचार किया जा रहा है।

स्कूल-कॉलेजों में कंप्लेन बॉक्स

डीआइजी ने बताया कि स्कूल, कॉलेज और अन्य भीड़ भाड़ वाले जगहों पर कंप्लेन बॉक्स लगाया जाएगा। युवती या महिला बॉक्स में अपनी शिकायत लिखकर डाल सकती हैं। पुलिस विभाग इसे कलेक्ट कराने की व्यवस्था करेगी और तत्काल उन कंप्लेन को शॉटआउट किया जाएगा।

महिला थाना में 8 मामले हैं पेंडिंग

डीआइजी ने कहा कि महिला थाना और कोषांग अच्छा काम कर रहा है। सभी मामलों को निपटारा किया जा रहा है। हालांकि थाने का अपग्रेडेशन जरूरी है। इसी के तहत हेल्पलाइन नंबर जारी किया जा रहा है। फ्यूचर में थाने को और भी दुरुस्त किया जाएगा। डीआइजी ने बताया कि महिला थाने में आठ केस पेंडिंग हैं। इनमें दो मामले साल 2012 के हैं। महिला थानेदार को सभी मामलों के जल्द निष्पादन का निर्देश डीआइजी ने दिया है।

वर्जन

महिलाओं के साथ शोषण, हिंसा और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर पुलिस इमीडिएट एक्शन लेगी। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। सिटी में जल्द ही हेल्प लाइन नंबर काम करने लगेगा।

एवी होमकर

एसएसपी, जमशेदपुर