जमशेदपुर : गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव को समर्पित दो दिवसीय कीर्तन के दूसरे दिन रविवार को भाई हरेंद्र सिंह, भाई प्रभजोत सिंह, भाई जसपाल सिंह, लुधियाना वाले भाई नरेंद्र सिंह, भाई जगदीप सिंह बटाला ने कीर्तन गायनकर संगत को निहाल कर दिया। दो दिवसीय कीर्तन दरबार की समाप्ति पुरस्कार वितरण के बाद हुआ। साकची गुरुद्वारा के प्रधान हरविंदर सिंह मंटू ने नगर कीर्तन को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस, प्रशासन व संगत को धन्यवाद दिया। संगत को संबोधित करते हुए सोनारी गुरुद्वारा के प्रधान तारा सिंह ने कहा कि गुरु घर में आनंद कारज होने के बाद सिख परिवार में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होने लगा है। ऐसे की करीब 56 मामलों को सीजीपीसी ने सुलझाया है। उन्होंने बताया कि शादी के 20 -22 वर्ष के बाद भी पारिवारिक विवाद के मामले का होना शर्म की बात है। अगर फिर भी पारिवारिक विवाद के मामले सीजीपीसी के पास आते हैं तो वे हर संभव मदद पीडि़त परिवार की करेंगे। इसके उपरांत नगर कीर्तन में अच्छा प्रदर्शन करने वाले धार्मिक स्कूल, जत्थेबंदियों व गतका टीम को पुरस्कृत किया गया। संचालन सीजीपीसी के जनरल सेक्रेटरी सुखविंदर सिंह ने किया। धार्मिक समागम को सफल बनाने में हरविंदर सिंह मंटू, अजीत सिंह गंभीर, तरनप्रीत सिंह बन्नी, दीपक गिल, दलजीत सिंह, चरण सिंह, भगवान सिंह, जीत सिंह, महेंद्र सिंह, तारा सिंह, सुखजीत कौर, रविंदर कौर, दलवीर कौर, कमलजीत कौर हरजीत सिंह, करतार सिंह कश्मीर सिंह सहित संगत का सहयोग रहा।

धार्मिक स्कूल : प्रथम : मनीफीट, द्वितीय : टिनप्लेट, तृतीय : नामदा बस्ती।

मिडिल स्कूल : प्रथम : खालसा मिडिल स्कूल टिनप्लेट, द्वितीय : गुरुनानक मिडिल स्कूल मानगो, तृतीय : गुरुनानक मिडिल स्कूल साकची।

हाई स्कूल : प्रथम : खालसा हाई स्कूल साकची, द्वितीय : खालसा हाई स्कूल बर्मामाइंस, तृतीय :गुरुनानक हाई स्कूल टिनप्लेट।

कीर्तनी जत्थे : प्रथम : गम्हरिया, द्वितीय : नामदा बस्ती, तृतीय रिफ्यूजी कालोनी।

गतका टीम : प्रथम : साकची, द्वितीय टुइलाडुंगरी, तृतीय धर्मप्रचार कमेटी मानगो।

इन्हें किया गया सम्मानित

अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरुदेव सिंह राजा, सिटी डीएसपी अनुदीप सिंह, साकची थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह,गोलमुरी थाना प्रभारी रणविजय शर्मा, अकाली दल के प्रधान एवं पंज प्यारे, परविंदर सिंह, भगवान सिंह, महेंद्र सिंह दलजीत सिंह, हरविंदर सिंह मंटू, तारा सिंह, इंद्रजीत सिंह, डा। अमरजीत सिंह, चरण सिंह, सुखविंदर सिंह, दलबीर सिंह, मनजीत सिंह, अजीत सिंह गंभीर, सोहन सिंह, सतबीर सिंह एवं सेंट्रल स्त्री सतसंग सभा की सुरजीत कौर, रविंदर कौर, दलबीर कौर को शाल देकर सम्मानित किया गया।

दस हजार संगत ने गुरु का अटूट लंगर छका

कीर्तन दरबार की समाप्ति के उपरांत गुरु के अटूट लंगर की सेवा संगत के बीच की गई। रविवार की करीब दस हजार संगत ने लंगर छका।