JAMSHEDPUR: जेइइ मेन का परीक्षा परिणाम सोमवार की देर शाम जारी हुआ। इसमें जमशेदपुर के मानगो के रहने वाले राहुल कुमार तिवारी को बिहार-झारखंड टॉपर बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। उसे अखिल भारतीय स्तर पर 22वां रैक प्राप्त हुआ है। राहुल को 360 में से 335 अंक प्राप्त हुए है। मालूम हो कि इस परीक्षा में जमशेदपुर से लगभग 5000 छात्रों ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन परीक्षा दी थी। इसमें 1000 छात्र उत्तीर्ण घोषित हुए है। कोल्हान प्रमंडल में अब तक दूसरे स्थान पर शुभम कर हैं। उन्हें कुल 322 अंक तथा एआईआर 72 प्राप्त हुआ है। वे सोनारी के रहने वाले हैं। वहीं तीसरे स्थान पर आयुष अग्रवाल रहे। उन्हें एआइआर 95 प्राप्त हुआ है। उसने 360 में से 316 अंक प्राप्त हुआ। वे मानगो के रहने वाले हैं।
ये हैं कोल्हान के टॉपर
नाम - एआइआर - प्राप्तांक
1. राहुल कुमार तिवारी - 22 - 335
2. शुभम कर - 72 - 322
3. आयुष अग्रवाल - 95- 316
4. मोयंक घोष - 171 - 306
5. पीयूष अग्रवाल - 176 - 306
कहां कितनी सीटें
आइआइटी : 10988
एनआइटी : 17868
आइआइआइटी : 3433
जीएफटीआई : 3919