-मानसून कमजोर पड़ने से टला बाढ़ का खतरा

-आज 10 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना

JAMSHEDPUR: रविवार को मानसून जिस रफ्तार से आया था, वह चौबीस घंटे में ही कमजोर पड़ गया। सोमवार को हल्की बारिश के बाद मंगलवार को बीच-बीच में रिमझिम फुहार ही पड़ी, जिसका शहरवासियों ने भरपूर लुत्फ उठाया। मौसम विभाग, जमशेदपुर केंद्र में मंगलवार शाम तक ख्.8 मिलीमीटर वर्षा का रिकार्ड दर्ज हुआ। दिन भर अधिकांश लोग बिना रेनकोट या छाते के ही घूमते देखे गए। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी इसी तरह का मौसम रहेगा।

मौसम विभाग, झारखंड के वैज्ञानिक (पूर्वानुमान) यूके श्रीवास्तव ने बताया कि राजस्थान से बंगाल की खाड़ी तक मानसून की विक्षोभ रेखा (ट्रफ लाइन) बनी हुई है, जो झारखंड से होकर गुजरती है। हालांकि अभी यह झारखंड के उत्तर-पूर्व व दक्षिणी क्षेत्र में ज्यादा प्रभावी है, लिहाजा सिमडेगा, लातेहार, चतरा, पलामू आदि के साथ बिहार के सीमावर्ती व पूर्वी उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश हो रही है। इसके अलावा जमशेदपुर समेत राज्य के अन्य हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर रूक-रूक कर छिटपुट बारिश होती रहेगी। अगले तीन-चार दिन में यह और कमजोर पड़ेगा। इसके बाद क्क्-क्ख् जुलाई को मानसून एक बार फिर मजबूत स्थिति में लौट सकता है। उधर, जमशेदपुर के दारीसाई स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के मुताबिक बुधवार को पूर्वी सिंहभूम जिले में क्0 मिलीमीटर वर्षा होने की संभावना है, जबकि क्0 जुलाई तक धीरे-धीरे शून्य हो जाएगा।