छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: शहर में रविवार को तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई, जिसमें सैकड़ों पेड़ उखड़ गए तो सड़क पर जहां-तहां पेड़ों की डाली टूटकर गिर गईं। कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। कई स्थानों पर आवागमन बाधित हुआ, लेकिन जान-माल की बड़ी क्षति होने की सूचना नहीं है।

चहल-पहल कम

दोपहर तक तेज धूप के बाद करीब तीन बजे से तेज हवा चली और बारिश हुई। चार बजे तक शहर में अंधेरा छा गया था। इस दौरान सड़कों पर स्ट्रीट लाइट जला दी गई थी। दिन में ही रात जैसा नजारा हो गया था। बारिश के बाद लौहनगरी का पारा सामान्य से 3.6 डिग्री कम दर्ज किया गया। रविवार की शाम शहर में 105 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली। पेड़ गिरने के कारण जुगसलाई समेत कई इलाके में दर्जनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए। शाम को तेज आंधी और बारिश के कारण शहर में सन्नाटा छा गया। सड़कें सुनसान रही और बाजारों में भी चहल-पहल बंद हो गई। शाम तक शहर में हल्की बारिश होती रही। बारिश के बाद शहर के तापमान में कमी आई और लोगों ने राहत की सांस ली। शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस था, जबकि रविवार शाम को न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में आ‌र्द्रता का स्तर अधिकतम 98 और न्यूनतम स्तर 43 प्रतिशत दर्ज किया गया।

आज भी बारिश के आसार

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के मौसम के बारे में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। सोमवार को भी कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।