छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: साकची थाना अंतर्गत टीना शेड स्थित ब्यूटी पार्लर में मंगलवार को पुलिस ने छापेमारी की। सिटी डीएसपी से मिली जानकारी के मुताबिक यहां देह व्यापार के की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। छापेमारी का नेतृत्व सिटी डीएसपी ने किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन ब्यूटी पार्लर से तीन महिलाओं को हिरासत में ले लिया। जबकि छापेमारी के दौरान पार्लर में कोई पुरुष नहीं मिला। छापेमारी के दौरान अंचलाधिकारी महेश्वर महतो उपस्थित थे। इसके अलावा छापेमारी में साकची थाना प्रभारी मदन शर्मा, साकची महिला थाना प्रभारी सीमा कुमारी के अलावा बड़ी संख्या में महिला व पुरूष पुलिस के जवान शामिल थे।

मिल रही थी शिकायत

साकची महिला थाना प्रभारी सीमा कुमारी ने बताया कि पुलिस को आम जनता से शिकायत मिल रही थी कि साकची टीना शेड में देह व्यापार का धंधा चलता है। इस सूचना के बाद डीएसपी, नोडल आफिसर के साथ ही सीओ को भी सूचना दी गयी। सूचना के बाद प्लान बनाया गया कि मंगलवार को अचानक धावा बोला जाए। बड़ी संख्या में पुलिस की टीम टीना शेड स्थित तीन ब्यूटी पार्लर में छापेमारी की। छापेमारी में तीनों ही पार्लर से एक-एक महिला को हिरासत में लिया गया। महिला अपने पार्लर में ग्राहक का इंतजार कर रही थी, लेकिन पुलिस पहुंच गयी। पुलिस ने पार्लर से बड़े पैमाने पर कंडोम जब्त किया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पार्लर में देह व्यापार का धंधा फल-फूल रहा था। पुलिस ने तीन ब्यूटी पार्लर को सील कर दिया। तीनों महिलाएं में दो साकची तथा एक सीतारामडेरा की महिला थी। थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों ही महिला को बुधवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।