छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : पिस्तौल का भय दिखाकर कुछ लोगों ने एक महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला के पति और देवर ने जब विरोध किया तो उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी आरोपियों ने दी। घटना गोलमुरी केबुल टाउन की है। इस बाबत महिला ने शुक्रवार को केबुल टाउन के रहनेवाले राजू सिंह और अमित कुमार सिंह के खिलाफ कोर्ट में एक शिकायतवाद दायर कराई है।

आरोपी के घर की किराएदार है महिला

दर्ज एफआईआर के मुताबिक, राजू के मकान में वर्षो से महिला का पति अपने भाई के साथ किराये में रहता था। शादी के बाद महिला भी उसी मकान में रहने लगी। महिला का पति जब कपड़े लेकर फेरी के लिए निकलता था तो अमित कुमार महिला से अश्लील बाते किया करता था। जिसका अक्सर महिला विरोध करती थी।

यह है मामला

4 सितंबर 2014 को महिला अपने बच्चों के साथ घर में सोई थी। पति और देवर दूसरे कमरे में सोये थे। रात करीब दो बजे अमित पिस्तौल लेकर घर में घुस गया और महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। महिला ने विरोध किया तो गोली मार देने की धमकी दी। शोर शराबे की आवाज सुनकर पति और देवर कमरे में आने के बाद अमित को पकड़ लिया और थाना ले जाने लगा।

चला दी गोली

इस बीच अमित की मदद करने के लिए राजू सिंह कमरे में घुस आया। उसके हाथ में पिस्तौल थी। उसने राजू को छोड़ने को कहते हुए पिस्तौल चला दी। गोली अमित को लग गई। जिसके बाद राजू ने अमित को गोली मारने के आरोप में महिला के पति और देवर को फंसा देने की धमकी देने लगा तो पति और देवर मौके से फरार हो गये। महिला भी कान्ड्रा में छिप कर रहने लगी। करीब तीन माह बाद वह शहर आई तो उसे राजू द्वारा पति और देवर के खिलाफ गोलमुरी थाना में प्राथमिकी दर्ज किये जाने की बात पता चली। तब उसने कोर्ट में एक शिकायतवाद दायर की।