CHAIBASA : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बांदा रंगरूई गांव निवासी ब्0 वर्षीय महिला सुशीला कांडेयांग ने अपने शरीर में आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि आस-पास में मौजूद लोगों ने उसकी प्रयास को नाकाम कर दिया। इस घटना से सुशीला कांडेयांग का आधा हिस्सा शरीर झुलस गया है। घटना शनिवार दोपहर की है। बताया जा रहा है कि सुशीला अ‌र्द्ध विक्षिप्त है। इसके कारण वह अपने शरीर में आग लगा ली।

सौतेली मां की हत्या के आरोपी को उम्रकैद

सौतेली मां की हत्या करने के आरोपी गोइलकेरा थाना क्षेत्र के कुइड़ा गांव निवासी दोरसोना बोयपाई को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार शुक्ला के न्यायालय में दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनायी गयी है। दस हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना नहीं देने पर क् साल अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। इस संबंध में आरोपी के पिता मोरन सिंह बोयपाई ने ख्म् जून ख्0क्क् को गोइलकेरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि सूचक मोरन सिंह बोयपाई की दो पत्नी थी। पहली पत्नी सुमी कुई और दूसरी पत्नी जोबना कुई थी। दोनों पत्नी एक दूसरे पर डायन का आरोप लगाकर हमेशा झगड़ा करती थी। ख्म् जून को भी डायन आरोप लगाते हुए दोनों पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा था। उस समय पहली पत्नी सुमी कुई का बेटा दोरसोना बोयपाई भी वहां मौजूद था। दूसरी पत्नी जोबना कुई ने जब पहली पत्नी सुमी कुई को डायन का आरोप लगाया तब दोरसोना बोयपाई गुस्से में आ गया और बगल में रखा टांगी से जोबना कुई के सिर में वार कर दिया। इससे जोबना कुई की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

वैश्य संघर्ष मोर्चा की विचार गोष्ठी क्ब् को

झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा कोर कमेटी की बैठक मधुबाजार स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुनील प्रसाद साव की अध्यक्षता में हुई। इसमें झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय कार्यक्रम के तहत आगामी क्ब् जून को कोल्हान प्रमंडलीय स्तर पर एक विचार गोष्ठी स्थानीय र¨वद्र भवन में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसमें वैश्यों की समस्या एवं उनका निदान के विषय पर होगा। बैठक में मुख्य रूप से सुनील प्रसाद साव, अनंत लाल विश्वकर्मा, दिलीप राम, राजीव विश्वकर्मा, प्रदीप कुमार, विनोद गुप्ता, राजकिशोर साहु, आनंद बिहारी साव, नंद कुमार साव, कामख्या प्रसाद साव, मनोज साव आदि उपस्थित थे।

----------