जेल में हैं 60 महिला कैदी
घाघीडीह सेंट्रल जेल में 60 महिला कैदी हैं। इनके लिए जेल में अलग सेल बना हुआ है। यह संख्या पहले कुछ कम थी, लेकिन हाल के दिनों में इसमें बढ़ोतरी हुई है। हालांकि पिछले कुछ महीनों से इस संख्या में कमी नहीं आ रही है। इसका कारण है कि जितनी महिलाएं जेल से बाहर निकल रही हैैं, उतनी दूसरी महिलाएं किसी न किसी मामले में जेल में आ जा
रही हैं।
दहेज हत्या की आरोपी हैं ज्यादा
जेल में बंद महिला कैदियों में से ज्यादातर दहेज प्रताडऩा व दहेज हत्या के आरोप में कैद हैं। इनमें सास है तो ननद भी हैं। कई मामलों में जेठानी भी शामिल होती हैं। जेल में बंद सबसे ज्यादा महिला कैदियों पर दहेज हत्या व प्रताडऩा का ही आरोप है।
10 हैं murder की आरोपी
जानकारी के मुताबिक जेल में बंद 60 में से 10 महिलाएं सीधे-सीधे मर्डर के आरोप से भी जुड़ी हुई हैं। इनमें साजिश रचकर हत्या करने के मामलों की आरोपी ज्यादा हैं। ये ख्रुद मर्डर करने में इंवॉल्व नहीं हैैं, बल्कि इनके द्वारा प्लान बनाकर अपने सहयोगी या प्रेमी की हेल्प से घटना को अंजाम दिया गया है।
प्रति लाख 35 महिलाएं
अगर अपनी कंट्री की बात की जाए तो क्राइम वल्र्ड में महिलाओं की भागीदारी काफी तेजी से बढ़ी है। हालांकि, यह दूसरी कंट्रीज के मुकाबले कम है।
जमशेदपुर स्थित घाघीडीह सेंट्रल जेल के जेलर सत्येन्द्र चौधरी कहते हैैं कि वीमेन क्रिमिनल्स के मामले में दूसरी कंट्रीज के मुकाबले इंडिया का डाटा हमेशा लो रहा है। वे कहते हैैं कि फिलहाल प्रति एक लाख के पॉपुलेशन में  क्राइम के मामले में महिलाओं की भागीदारी 35 परसेंट है।  
आखिर किस पर करें भरोसा
सिटी में हाल के दिनों में मर्डर जैसे क्राइम में महिलाओं की भागीदारी ज्यादा सामने आयी हैै। हाल ही में सोनारी के एक बिजनेसमैन की हत्या उसकी वाइफ ने ही अपने प्रेमी की हेल्प से करवा दी थी। इसी तरह आदित्यपुर की एक महिला ने भी अपने हसबेंड की हत्या अपने सहयोगी की हेल्प से करवा दी थी। इसके अलावा पटमदा में एक बहन ने प्रोपर्टी को लेकर अपने भाई व भाभी की हत्या कर दी   थी। बाद में पुलिस सभी मामलों का खुलासा कर लिया।

क्राइम में महिलाओं की भागीदारी सामने आ रही है। हालांकि जिस तरह के मर्डर की बात सामने आ रही है, वैसे मामले इंडस्ट्रियल बेल्ट में ज्यादा देखने को मिलते हैं। ज्यादातर महिलाएं दहेज प्रताडऩा व दहेज हत्या जैसे मामलों में शामिल पायी जा रही हैं।
-सत्येन्द्र चौधरी, जेलर घाघीडीह सेंट्रल जेल

 

Report by : goutam.ojha@inext.co.in