-सोशल साइट्स पर पोस्ट करने के लिए ले रहा था सेल्फी

-दूसरे साथी ने स्वर्णरेखा में डूब रहे प्रशांत के दोस्त को बचाया

JAMSHEDPUR: सेल्फी लेने के चक्कर में जैप म् के हवलदार लक्ष्मण साह का क्ब् वर्षीय बेटा प्रशांत साह की बागुनहातु स्थित स्वर्णरेखा नदी में डूबने से शनिवार की दोपहर मौत हो गयी। जबकि उसके डूबते दूसरे साथी निशिकांत को प्रिंस मुंडा ने बचा लिया। प्रिंस ने डूबते हुए प्रशांत का हाथ पकड़ने की कोशिश की, लेकिन प्रशांत पानी की गहराई में समा गया। प्रशांत के शव का अंतिम संस्कार भुइयांडीह स्थित स्वर्णरेखा घाट में कर दिया गया है। प्रशांत के दो भाई हैं। वह अपने घर में सबसे छोटा था और रामकृष्ण मिशन स्कूल में क्लास 9 का स्टूडेंट था। प्रशांत जैप म् कैंपस में ही रहता था।

यह है मामला

प्रशांत अपने दोस्त प्रिंस मुंडा और निशिकांत के साथ शनिवार की सुबह बागुनहातु स्थित स्वर्णरेखा नदी के किनारे गए और एक पत्थर पर चढ़कर मोबाइल से तस्वीरें खिंचवाने लगे। सेल्फी लेने के दौरान प्रशांत और निशिकांत का पांव फिसल गया और वे दोनों पानी में डूबने लगे। दोनों को डूबते देख प्रिंस मुंडा ने नदी में छलांग लगायी और निशिकांत को बचा लिया। फिर प्रशांत की ओर लपका उसका हाथ पकड़ने के लिए लेकिन उसका हाथ प्रिंस मुंडा नहीं पकड़ पाया और उसकी आंखों के सामने प्रशांत नदी में डूब गया। घटना की जानकारी होने पर उनके पिता सहित जैप म् के जवान मौके पर सिदगोड़ा पुलिस के साथ पहुंचे। पुलिस ने सोनारी से गोताखोरों को बुलवाया। शाम चार बजे प्रशांत का शव को पानी से बाहर निकाला।