रांची (ब्यूरो): मामला संज्ञान में आने के बाद जिला प्रशासन ने जांच कर इन लाभुकों का राशन कार्ड रद्द कर दिया। राशन कार्ड रद्द किए गए अधिकतर लोगों ने आयुष्मान योजना का लाभ लेने के लिए कार्ड बनवाया था। इन लोगों के पास अपना घर, बाइक सब कुछ है। इसके बावजूद इन लोगों ने कार्ड बनवाया था। बहुत सारे लोग अपने नजदीकी डीलर से इस कार्ड पर राशन भी ले रहे थे। जब जिला प्रशासन को जानकारी मिली, उसके बाद जांच कराया गया। जांच में सही पाने पर उनका कार्ड रद्द किया गया। रद्द किए गए अधिकांश कार्ड शहरी इलाकों के थे।

अनाज की नहीं होगी चोरी

झारखंड राज्य खाद्य निगम की ओर से राज्य खाद्य निगम के गोदाम और दूसरे सेंटरों से अनाज का उठाव करने वाली गाडिय़ों पर अब निगम के अधिकारी और कर्मचारी सीधी नजर रखेंगे। इसके लिए परिवहन कार्य में लगे सभी गाडिय़ों को जीपीएस आधारित व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम से जोड़ा जाएगा। इसके लिए राजधानी के कडरू स्थित झारखंड स्टेट फ ड एंड सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन लिमिटेड के ऑफिस में एक कमांड और कंट्रोल सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसी सेंटर के माध्यम से निगम के अधिकारी परिवहन कार्य में लगे हुए गाडिय़ों के मूवमेंट पर नजर रखेंगे।

रास्ते में नहीं रुकेगी गाड़ी

अक्सर ऐसी शिकायतें मिलती हैं कि खाद्य आपूर्ति के काम में लगी गाडिय़ां कई बार समय पर निर्धारित सेंटर या पीडीएस डीलरों तक नहीं पहुंच पाती हैैं। इसके लिए वाहन संचालकों और मालिक की ओर से अलग-अलग कारण बताए जाते हैं। अनाज और राशन की मात्रा में भी कभी-कभी हेराफेरी की बात आती रहती है। नए सिस्टम के बाद जेएसएससी के अधिकारी पहले इस तरह की शिकायतों की वास्तविकता को देखेंगे। जांच के दौरान दोषी पाए जाने पर परिवहन कार्य में लगी गाडिय़ों पर कार्रवाई भी की जाएगी।

कहां कितने कार्ड हुए रद्द

प्रखंड कार्ड संख्या

रांची 11056

रातू 10680

कांके 990

नामकुम 1371

ओरमांझी 301

मांडर 532

बेड़ो 587

अनगड़ा 278

बुढ़मू 93

चान्हो 783

इटकी 207

खलारी 332

लापुंग 267

नगड़ी 361

बुंडू 416

राहे 112

सोनाहातू 194

तमाड़ 563

सिल्ली 587