-सिमडेगा में रविवार को 14 नए केस मिले, पूर्वी सिंहभूम में भी मिले 10 और मरीज
- राज्य में अब तक 816 मरीज कोरोना को मात दे हो चुके हैं स्वस्थ
- राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 936 हुई, रविवार को भी कई हुए स्वस्थ
रांची : झारखंड में कोरोना संक्रमित लोगों की लगातार पहचान हो रही है। यहां रविवार को भी कोरोना के 37 नए मरीज मिले। वहीं, मरीजों के तेजी से स्वस्थ होने का भी सिलसिला जारी है। रविवार को भी विभिन्न जिलों में मरीज स्वस्थ होकर अस्पतालों से अपने घर पहुंचे। रविवार को सिमडेगा में 14, पूर्वी सिंहभूम में 10 रांची में नौ तथा गुमला, हजारीबाग, चतरा तथा पश्चिमी सिंहभूम में एक-एक नए मरीज मिले। रांची में मिले नौ संक्रमित में रिम्स के दो डॉक्टर तथा सात मरीज शामिल हैं। संक्रमित डॉक्टरों में एक न्यूरो सर्जरी तथा दूसरे सर्जरी डिपार्टमेंट के हैं। वहीं, सात मरीजों में एक सर्जरी आइसीयू, एक मेडिसिन आइसीयू और एक पीडियाट्रिक विभाग में भर्ती समेत अन्य शामिल हैं। इधर, 37 नए मरीजों के मिलने तथा कई मरीजों के स्वस्थ होने से राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 936 हो गई है। वहीं राज्य में कोरोना के कुल मामले 1,760 हो गए हैं जिनमें 816 स्वस्थ भी हुए हैं। बता दें कि शनिवार को भी राज्य में 66 नए कोरोना संक्रमित की पहचान हुई थी। हालांकि शनिवार को ही रिकार्ड 131 मरीज स्वस्थ भी हुए थे।
कोरोना अपडेट
कुल सक्रिय केस : 936
स्वस्थ हुए : 816
मौत : 08
कुल मामले : 1760
जिलावार सक्रिय मामले
जिला : एक्टिव केस
सिमडेगा : 178
पूर्वी सिंहभूम : 197
रामगढ़ : 59
हजारीबाग : 40
धनबाद : 33
गुमला : 60
कोडरमा : 85
गिरिडीह : 21
पश्चिमी सिंहभूम : 41
गढ़वा : 30
चतरा : 18
रांची : 42
सरायकेला-खरसावां : 28
जामताड़ा : 26
लातेहार : 20
पाकुड़ : 24
लोहरदगा : 17
खूंटी : 11
पलामू : 13
बोकारो 05
देवघर : 00
साहिबगंज : 00
दुमका : 00
गोड्डा : 00
14 जून तक मरीजों के स्वस्थ होने का आंकड़ा
जिला - अबतक
बोकारो 22
चतरा 18
देवघर 10
धनबाद 81
दुमका 04
पूर्वी सिंहभूम 52
गढ़वा 60
गिरिडीह 31
गोड्डा 01
गुमला 29
हजारीबाग 111
जामताड़ा 02
खूंटी 05
कोडरमा 42
लातेहार 28
लोहरदगा 18
पाकुड़ 05
पलामू 32
रामगढ़ 49
रांची 129
साहिबगंज 03
सरायकेला-खरसावां 08
सिमडेगा 70
पश्चिमी सिंहभूम 06