- आज भी 30 हुए स्वस्थ, एक दर्जन जिले में मिले नए केस

- पूर्वी सिंहभूम तथा सिमडेगा में अब भी सबसे अधिक सक्रिय केस

रांची : झारखंड में कोरोना के मरीजों के तेजी से स्वस्थ होने की दर ने लोगों को राहत दी है। राज्य में अबतक 1605 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं गुरुवार को भी विभिन्न जिलों में 30 मरीजों ने कोरोना को मात दी। दूसरी ओर गुरुवार को राज्य के एक दर्जन जिलों में कोरोना के 42 नए मरीज भी मिले। इनमें अधिसंख्य प्रवासी हैं जो क्वारंटाइन में थे।

कहां कितने मरीज

गुरुवार शाम तक गिरिडीह में आठ, पूर्वी सिंहभूम में छह, हजारीबाग, कोडरमा तथा गुमला में पांच-पांच, देवघर में चार, खूंटी में तीन, रांची तथा सिमडेगा में दो-दो और बोकारो तथा पलामू में एक-एक मरीज मिलने की सूचना है। नए संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद राज्य में कुल सक्रिय केस की संख्या 644 हो गई है, जबकि अबतक संक्रमण की चपेट में आए कुल मरीजों की संख्या 2261 हो गई है। इनमें 1605 लोग कोरना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अब भी पूर्वी सिंहभूम में सबसे अधिक सक्रिय केस है, जबकि सिमडेगा दूसरे स्थान पर है। गढ़वा, दुमका तथा पाकुड़ तीन जिले ऐसे हैं, जहां अब कोई सक्रिय केस नहीं है। गुरुवार को स्वस्थ होने वाले मरीजों में पूर्वी सिंहभूम के 16, गढ़वा के 11 तथा रांची, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां के एक-एक मरीज शामिल हैं।

जिलावार सक्रिय मामले

जिला : एक्टिव केस

पूर्वी सिंहभूम : 166

सिमडेगा : 78

कोडरमा : 61

रांची : 50

रामगढ़ : 32

पश्चिमी सिंहभूम : 20

हजारीबाग : 56

धनबाद : 18

गुमला : 41

गिरिडीह : 28

गढ़वा : 00

चतरा : 07

सरायकेला-खरसावां : 07

जामताड़ा : 08

लातेहार : 06

लोहरदगा : 12

पलामू : 06

खूंटी : 05

बोकारो 08

देवघर : 27

साहिबगंज : 02

दुमका : 00

गोड्डा : 07

पाकुड़ : 00