-फोटो क्रिसमस

-पुरुलिया रोड, सत्य भारती व अन्य इलाकों में क्रिसमस की खरीदारी शुरू

-छोटे से छोटे व आठ फीट लंबा क्रिसमस ट्री

-20 रुपए से लेकर 500 रुपए तक के आर्टिफिशियल पौधे

ह्मड्डठ्ठष्द्धद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

RANCHI(6 ष्ठद्गष्): क्रिसमस का मुख्य त्योहार 25 दिसंबर को मनाया जाएगा, लेकिन इसकी धूम शहर में अभी से ही दिखाई देने लगी है। क्रिसमस के लिए बाजारों में गिफ्ट आइटम सज गए हैं। क्रिसमस पर घरों की सजावट से लेकर लोगों को गिफ्ट करने तक के लिए खरीदारी शुरू हो चुकी है। इसके अलावा चॉकलेट, केक की क्रिसमस ट्री, सेंटा क्लॉज, सेंटा क्लॉज का मास्क, पेंसिल, स्टार आदि से बाजार सज गए हैं। क्रिसमस फेस्टिवल का मुख्य बाजार पुरुलिया रोड के रास्ते में सजा है। इसके अलावा चर्च सत्य भारती व दूसरे बिक्री केंद्रों पर ये सामान मंगाए गए हैं।

छाने लगी क्रिसमस की मस्ती

जगह-जगह क्रिसमस गैदरिंग के आयोजन किए जा रहे हैं। गिरजाघरों में भव्य सजावट की जा रही है। क्रिसमस पर सबसे अधिक बिक्री गिफ्ट आइटम की होती है। इसके अलावा इंटीरियर तथा होम डेकोरेशन की दुकानों पर भी रौनक देखी जा सकती है। क्रिसमस ट्री से लेकर कैंडल, क्रिसमस बैनर, सेंटा क्लाज के ड्रेस, मास्क, क्रिसमस का‌र्ड्स , बेल वाले झूमर, लटकन वाले सेंटा क्लाज, लाइटिंग सेंटा क्लाज, थर्मोकोल के स्टिकर लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। इन दिनों क्रिसमस ट्री की बिक्री जोरों पर है।

बाजार में कई तरह के क्रिसमस ट्री

लोग आर्टिफिशियल के साथ ही गमले वाले असली पौधे भी खरीद रहे हैं। आरके फैब्रिकेशन के प्रोपराइटर राहुल गुप्ता ने बताया कि छोटे से लेकर आठ फीट लंबे क्रिसमस ट्री भी बाजार में उपलब्ध हैं। बाजार में आर्टिफिशियल पौधे 20 से लेकर 500 रुपए तक मिल रहे हैं। क्रिसमस ट्री पर सजाने के लिए स्टार, चॉकलेट, बल्ब और अन्य कई छोटे-छोटे खिलोनों की खरीदारी भी खूब हो रही है। ब्रांडेड चाकलेट भी नए एवं खूबसूरत पैक में इस बार मंगाए गए हैं। इसके अलावा पेड़ों पर लटकाने वाले बल्ब, स्टार व घरों में टांगने के लिए झूमर आदि भी मार्केट में अवेलेबल हैं।

कीमतों पर एक नजर

सेंटा क्लॉज 80-400

सेंटा क्लॉज के ड्रेस, मास्क 200-1200

क्रिसमस स्नो ट्री 500-3000

जिंगल बेल म्यूजिक सिडी 500-4000

पमपम 25-60

परीपंख 100-150

कैंडल 20-250

चरनी सेट 130-1000

गिफ्ट बॉक्स 50-600

बैलूंस पैकेट 50 से 400

टेडी वियर 150 से 1000

नोट: हर आइटम की कीमत रुपए प्रति पीस या पैकेट हैड

क्रिसमस के लिए बाजार पूरी तरह से तैयार है। पुरुलिया रोड के क्रिसमस बाजार में होलसेल कीमतों पर सामान बिक्री के लिए उपलब्ध है।

-राहुल गुप्ता, आरके फैब्रिकेशन