रांची (ब्यूरो) । शॉप टू शॉप व्यापार और व्यापारियों के लिए आदित्य विक्रम आपके द्वार कार्यक्रम के तहत गुरुवार को झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल अपर बाजार पहुंचकर व्यापारियों की समस्याओं से अवगत हुए। इस अवसर पर झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा और वर्तमान उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा भी उपस्थित थे।

इस दौरान रांची के व्यापारियों ने उन्होंने व्यपारियों की समस्याओं की जानकारी दी। व्यपारियों ने आदित्य विक्रम से अपर बाजार में मल्टी लेबल पार्किंग, सार्वजनिक शौचालय और जल जमाव की समस्याओं की जानकारी दी।

व्यापार में दिक्कत

व्यापारियों ने बताया कि अपर बाजार में किसी दुकान को ट्रांसफर नहीं किया गया है। मौके पर झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि रांची के व्यापारियों को व्यापार करने में काफी दिक्क्तों का सामना कर पड रहा है। वे जल्द ही इन समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकी समाधान कराने का प्रयास करेंगे।

विजन से काम नहीं हुआ

आदित्य विक्रम ने यह भी कहा कि झारखंड बने 23 साल हो गए लेकिन यहां विजन के साथ यहां पर काम नहीं हुआ। अपर बाजार में मल्टी लेवल पार्किंग बननी चाहिए। उन्होंने कहा की जितने भी जनप्रतिनिधि आते हैं वे सडक़ और नाली से उपर बढ़ नहीं पाते, लेकिन सडक़ें आज भी बदहाल हैं। शौचालय को लेकर मैं नगर निगम को भी अवगत कराऊंगा।

मौके पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा,नवीन जैन, पिंटू मुरारका, हरीश जलान, मनोज सरावगी, रंजीत बुधिया, चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा,कमल केडिया, अनिल सिंह, इरफान अंसारी, विवेक धान आदि लोग उपस्थित थे।