पांच थी डकैतों की संख्या
मिली जानकारी के अनुसार हथियारों से लैस डकैतों ने तीन फायरिंग भी की। क्रिमिनल्स घटना को अंजाम देकर हथियार लहराते हुए भाग गए। डकैतों की संख्या पांच थी   और  उनकी उम्र करीब 20-25 वर्ष के आसपास थी। उनमें चार डकैतों ने नकाब पहन रखा था। एक हाफ पैंट और अन्य डकैत फुल पैंट में थे। भुक्तभोगी अरविंदर उर्फ बॉबी भाजयुमो के नेता भी हैं। उनका स्टेशन रोड में अमर हेरीटेज होटल है।

15 मिनट बाद पहुंची पुलिस
डकैती की घटना की सूचना मिलने के 15 मिनट बाद पुलिस पहुंची, जिसके कारण क्रिमिनल्स को भागने का मौका मिल गया। डकैतों ने घटनास्थल के समीप ही एक पियागो ऑटो जेएच-01एपी-3064 छोड़ा है, जहां चप्पल, दारू, ग्लास आदि था। घटना की छानबीन के क्रम में डॉग स्क्वॉयड भी पास के खेत तक पहुंचा, लेकिन वहां सिर्फ क्रिमिनल्स के फेंके गए जेवरात के खाली डब्बे ही मिले। डॉग डकैतों तक ले जाने में फेल साबित हुए।