RANCHI: दो दिनों में तीन जमीन कारोबारियों की हत्या ने रांची पुलिस की नींद हराम कर दी है। पुलिस अपने स्तर से रांची में शूटरों को दबोचने में जुटी है। कुछ मिले सुराग के आधार पर रांची क्यूआरटी टीम का दस्ता व स्थानीय पुलिस आरोपियों को दबोचे में लगी है। मंगलवार की देर रात मुखबिर ने ग्रामीण एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को सूचना मिली कि मांडर एरिया से एक बोलेरो चोरी हो गई है। इस संबंध में पुलिस रातू तक आई। रातू थाना के समीप युवक बोलेरो को एक जगह छोड़ कर जुआ खेलने पंडरा चला गया। इसके बाद पुलिस ने उसे पंडरा से दबोच लिया।

रांची के शूटरों ने मारा था रेलवे ठेकेदार को

पुलिस ने आशंका जताई है कि रांची के शूटरों ने बोकारो के रेलवे ठेकेदार चंद्रशेखर तिवारी की वर्ष 2016 में हत्या की थी। इस हत्याकांड को अंजाम किशोरगंज के बिट्टू सिंह, सोनू शर्मा, सोनू सरदार व मास्टर माइंड मोकामा का राजेश सिंह उर्फ कारू था। इनमें से किशोरगंज का सन्नी सिंह सहित एक अन्य बोकारो पुलिस के हत्थे चढ़ा था। पुलिस को किशोरगंज, रातू व नगड़ी के पेशेवर शूटरों की भी तलाश है। जो सुपारी किलर के रूप में कांड को अंजाम दे रहे हैं। वहीं, मास्टरमाइंड मोकामा का राजेश सिंह उर्फ कारू, सोनू शर्मा, सोनू सरदार, बिटटू सिंह फरार हैं।

बॉक्स।

ट्रक चोर गिरोह की तलाश में रामगढ़ पुलिस का छापा

मंगलवार की देर रात रामगढ़ पुलिस ने सुखदेवनगर और पंडरा पुलिस के साथ ओझा मार्केट के पास छापेमारी की। पुलिस को बाबू नामक युवक की तलाश थी। बाबू कुछ दिन पहले रामगढ़ में हुए ट्रक लूटकांड का आरोपी है। हालांकि, पुलिस को बाबू घर पर नहीं मिला। पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा।

कोट

राजधानी में तीन लोगों की हत्या की जांच हो रही है। पुलिस वैसे शूटरों की तलाश कर रही है, जो पैसे लेकर किसी की भी हत्या कर डालते हैं।

-एवी होमकर, डीआईजी, रांची।