रांची (ब्यूरो)। सायक्लोपीडिया ग्रुप, रांची के आठ साइकिल सवारों को बैंकॉक से फुकेत तक के साईकल अभियान के लिए रांची यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर डॉ अजित सिन्हा ने बुधवार को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसे लेकर सायक्लोपीडिया ग्रुप द्वारा मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में आज सुबह 7 बजे फ्लैग ऑफ सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें विदा करने वालों में फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर मंत्री,जेसीआई के अध्यक्ष अरविंद राजगढिय़ा, यंग इंडिया के हर्ष पसारी, निखिल अग्रवाल,बीएनआई के इडी अंकित जैन और रांची एडवेंचर व्हीलर्स के आशीष बुधिया शामिल थे।

750 किमी की यात्रा करेंगे

सायक्लोपीडिया ग्रुप, रांची के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि यह ग्रुप 17 दिसंबर से 25 दिसंबर तक आठ दिनों में 750 किमी से अधिक की दूरी तय करेगा। इस ग्रुप में गौतम शाही,चंद्रशेखर किंगर, अंकुर चौधरी, सौरव माहेश्वरी, अनिल अग्रवाल, आशीष कुमार, विकास सिन्हा और कनिष्क पोद्दार शामिल हैं। ग्रुप द्वारा इस अभियान के लिए एक विशेष जर्सी भी बनाई गई है जिसमें नीला रंग समुद्र को दर्शाता है और हरा रंग हरियाली को दर्शाता है।

प्राचुअप खीरी खान तक यात्रा

अभियान की शुरुआत पहले दिन हुआ हिन से प्राचुअप खीरी खान तक 96 किलोमीटर की यात्रा से होगी। इसके बाद दूसरे दिन-प्राचुप खीरी खान से फोंगप्रसन-98 किलोमीटर, तीसरे दिन 3-फोंगप्रासन से चुम्फॉन- 103 किमी, चौथे दिन सभी आराम करेंगे। पांचवें दिन चुम्फॉन से रानोंग- 125 किमी, ठे दिन- रानोंग से प्रा पास बीच - 95 किमी, सातवें दिन- प्रा पास बीच से खाओ लाक- 116 कि.मी तथा आठवें एवं अंतिम दिन - खाओ लाक से फुकेत तक कि 113 किमी की यात्रा के साथ साइक्लिंग अभियान की समाप्ति होगी। सायक्लोपीडिया ग्रुप के गौतम कुमार ने बताया कि समूह के सदस्यों ने मनाली से लेह साइकिल अभियान सहित पिछले कुछ वर्षों में कई लंबी दूरी का साइकिलिंग अभियान किया है.समूह के एक सदस्य कनिष्क पोद्दार ने भी पूरे दक्षिण पूर्व का दौरा किया है,उनकी सबसे उल्लेखनीय यात्रा वियतनाम में हो ची मिन्ह सिटी से हनोई तक 1700 किलोमीटर से अधिक की थी।

साइकिल को बढ़ावा देना उद्ेदश्य

ग्रुप के वरिष्ठतम सदस्य 52 वर्षीय चंद्रशेखर किंगर ने बताया कि समूह का उद्देश्य दैनिक आवागमन और यात्रा के रूप में साइकिल को बढ़ावा देना है। साइकिल चलाना सीधे तौर पर जलवायु परिवर्तन और वैश्विक ग्लोबल वार्मिग के खिलाफ लड़ाई का समर्थन करता है। हम सबका मानना है कि साइकिल चलाने से हम एक स्वस्थ, तंदुरूस्त और खुशहाल समाज की ओर बढ़ेंगे और यह फिट इंडिया फिट वल्र्ड पहल को भी बढ़ावा देगा।

बहावलपुरी पंजाबी समाज के ललित किंगर एवं अश्विनी सुखीजा तथा बहावलपुरी पंजाबी समाज महिला समिति की रवि नागपाल एवं मनीषा मिढ़ा ने सायक्लोपीडिया ग्रुप के साइकिल अभियान में शामिल सभी सदस्यों को यात्रा की सफलता की शुभकामनाएं दी।