-जून लास्ट वीक में होने वाला है कैंपस प्लेसमेंट

-टीसीएस कंपनी तीन बैच के स्टूडेंट्स का करेगी सेलेक्शन

>RANCHI: रांची यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं। जॉब के लिए भटक रहे हैं, तो अब तैयार हो जाइए। जी हां, इसी महीने की लास्ट वीक में टीसीएस कंपनी ग्रेजुएट के लिए जॉब की बहार लेकर आ रही है। इसमें ग्रेजुएशन के तीन बैच के स्टूडेंट्स शामिल हो सकते हैं।

जॉब ऑफर ला रही टीसीएस कंपनी

रांची यूनिवर्सिटी प्लेसमेंट सेल की ओर से ग्रेजुएशन के ख्0क्फ्, ख्0क्ब् व ख्0क्भ् बैच को जॉब का मौका मिलने वाला है। इसमें बीएससी फिजिक्स, मैथ्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, कम्प्यूटर साइंस, कंम्प्यूटर अप्लीकेशन और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के स्टूडेंट्स को फायदा मिलेगा। इसके लिए स्टूडेंट रांची यूनिवर्सिटी के प्लेसमेंट सेल के असिस्टेंट को-ऑर्डिनेटर अभिजीत बेलथेरिया से संपर्क कर सकते हैं।

मोरहाबादी मैदान में साफ-सफाई अभियान

विश्व पर्यावरण पखवाड़ा के तहत सोमवार को नॉर्थ मोरहाबादी मैदान बिजली ऑफिस कार्यालय के आसपास साफ-सफाई अभियान चलाया गया। मोरहाबादी मैदान बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक प्रणव कुमार बब्बू के नेतृत्व में सुबह सात बजे से नॉर्थ मोरहाबादी मैदान स्थित कराटे ट्रेनिंग सेंटर के आसपास साफ सफाई की गई। क्भ् दिनों तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत श्रमदान कर मैदान के आसपास रोज साफ-सफाई की जाएगी। इसके बाद अगले महीने से व्यापक पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। श्री बब्बू ने बताया कि मोरहाबादी मैदान बचाओ संघर्ष समिति इस ऐतिहासिक मैदान को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने आम लोगों से भी इसके लिए आगे आने का आग्रह किया है।

चित्रांश सिटी से होगा शिक्षा का प्रसार

झारखंड प्रदेश चित्रगुप्त महापरिवार का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा से मिला। उन्हे पिठोरिया चंदवे रोड पर बन रही कायस्थ महापरिवार की चित्रांश सिटी की प्रगति की जानकारी दी। श्री सिन्हा ने चित्रांश सिटी की प्रगति पर खुशी जताई और सभी सदस्यों को बधाई दी। कहा चित्रांश सिटी के निर्माण से स्थानीय लोगों के बीच शिक्षा का प्रसार तेजी से होगा। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से भाजपा नेता व एडवोकेट प्रण कुमार बब्बू, राजू दयाल, राकेश रंजन, चांद, रंजीत बिहारी लाल, संजय कुमार श्रीवास्तव, ओम प्रकाश सिन्हा, आशीष कुमार, प्रभात सहाय, राजीव कर्ण, डॉ अनल कुमार सिन्हा, कुमार निकेश, नरेंद्र कुमार सिन्हा सहित समाज के कई लोग शामिल थे।