रांची (ब्यूरो) । इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट 325 चेयरमैन विजिट के कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ रागिनी रानी रांची पहुंची, जहां इनरव्हील क्लब ऑफ रांची साउथ क्लब की अध्यक्ष कांति पांडेय और सचिव नीलम ललित की टीम के साथ रानी सिलाई केंद्र प्रोजेक्ट का अवलोकन किया। इसके बाद वे होटल बिरसा बिहार, रांची में क्लब की एग्जीक्यूटिव कमिटी मीटिंग में शामिल हुई और मार्गदर्शन किया। दोपहर को जनरल बॉडी मीटिंग में इंटरनेशनल इनर व्हील के शताब्दी वर्ष में, आगे आने वाले कार्यक्रमों के बारे में डॉ रागिनी रानी ने विस्तार से अपनी बातें रखी और 2023-24 को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।

रांची साउथ को बधाई

इसके बाद डॉक्टर रागिनी रानी ने मेहर अनाथालय को एक व्हील चेयर प्रदान किया जिसे क्लब की युवा सदस्य शिल्पा टॉक में अपनी सास, हमारे क्लब की चार्टर मेंबर स्वर्गीय तारा की स्मृति में स्पॉन्सर किया था। सेनेटरी पैड बैंक बांटने के कार्यक्रम का उन्होंने उद्घाटन किया। इंटरनेशनल इनरव्हील क्लब की ब्रांडिंग करने के लिए इनरव्हील क्लब ऑफ रांची साउथ को बधाई दी। क्लब अध्यक्ष कांति पांडेय ने स्वागत भाषण दिया और क्लब के बारे में जानकारी दी। क्लब सचिव नीलम ललित ने क्लब के सारे प्रोजेक्ट्स और क्लब की गतिविधियों के बारे में विस्तार से बातें रखी। मंच संचालन क्लब की वरिष्ठ सदस्य संगीता शरण ने किया। बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल हुए। धन्यवाद ज्ञापन इनरव्हील क्लब ऑफ रांची पलाश की अध्यक्ष निशी चंद्रा ने किया। ज्ञातव्य हो कि जनरल मीटिंग का कार्यक्रम इनरवियर क्लब का रांची साउथ और पलाश के द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था।

कैनवास पर उतारी चंद्रयान-3 की सफलता

चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग के दौरान देश का राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस दृश्य को मोहम्मद साबिर हुसैन ने अपनी कला से कैनवास पर बखूबी उतारा है। उन्होंने चंद्रयान-3 की सफलता की खुशी अपनी कला से रंगों के माध्यम से व्यक्त किया है। मोहम्मद साबिर हुसैन ने कहा की भारत की इस सफलता पर देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लोगों ने इसरो तथा सभी वैज्ञानिकों को शाबाशी दी है।

पूरे विश्व में बढी भारत की साख : अमित

आज भारत के मून मिशन चंद्रयान 3 की कामयाबी पर लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के ज्वाइंट सेक्रेटरी लायन अमित कुमार ने देश के वैज्ञानिकों सहित सभी नागरिकों को बधाई दी और कहा देश जब आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। उन्होंने कहा की चंद्रयान-3 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में उतारने वाला पहला देश बन पूरे विश्व में भारत की साख बढ़ी है।