रांची (ब्यूरो) । संसद भवन में रेलवे पार्लियामेंट्री कमिटी की बैठक कमिटी के अध्यक्ष राधा मोहन सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें आईआरसीटीसी और रेलवे बोर्ड के सभी सदस्यों ने भाग लिया था। इस पारिलायमेंट्री कमिटी के सदस्य और राज्यसभा सांसद खीरु महतो ने कोडरमा से हजारीबाग होते हुए बरकाकाना से रांची तक दोहरी लाइन का निर्माण करने की मांग की। इसके अलावा चैनपुर स्टेशन के सामने फाटक में ओवरब्रीज का शीघ्र निर्माण कराने की मांग भी रखी। उन्होंने कहा की कोरोना काल से चैनपुर स्टेशन समेत पूरे देश में आज भी स्टेशनों में पूर्व की भांति गाडिय़ा नहीं रुकती हैं। उन्हें रोकने का इंतज़ाम हो। खीरू महतो ने रांची राजधानी एक्सप्रेस को रांची से भी खोलने का समय संध्या 4.10 बजे करने की मांग की।

चंद्रयान-3 की सफलता पर निकाली बाइक रैली

हिन्दू क्रांन्ति संघ तमाड़ प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप नारायण पांडेय के नेतृत्व चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर गुरुवार की शाम पांच बजे तिरंगा सहित मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। चंद्रयान 3 का सफल चंद्रमा पर उतरने की खुशी में संघ के सदस्यों ने रैली निकाल भारत माता की जय के नारे लगाते हुए जश्न मना रहे थे। रैली तमाड़ के मुख्य मार्ग पुंडीदीरी रोड स्थित महावीर मंदिर सें तमाड़ नीचे टोली होते हुए तमाड़ बस स्टैंड, सें डोडेया मोड़ के रास्ते सें एनएच 33 सें दिउड़ी मंदिर से रायडीह, ब्लॉक मोड़ होते हुए पुन: महावीर मंदिर में मोटरसाइकिल रैली का समापन किया गया। रैली में प्रदीप नारायण पांडेय, भुवनेश्वर मल्लिक, राजा मल्लिक, बिट्टू वर्मा उर्फ माईकल, भवानी मुंडा, अनिकेत गुप्ता, बिरंती खंडित, समीर दास, सिद्धार्थ गुप्ता,आदित्य पाण्डेय, किशन दास, प्रकाश दत्ता, मोनू गुप्ता, सोहन रविदास, मयंक सिन्हा, लाडला खान, कबीर खान, अभिषेक, सतीश, अक्षय सेठ आदी शामिल थे। फोटो

समिति ने की दुर्गा पूजा के लिए भूमि पूजन

गुरुवार को प्रात: 11.05 बजे स्वर्ण जयंती क्लब दुर्गा पूजा समिति के प्रांगण में क्लब के सभी सदस्यों की उपस्थिति में पूरे श्रद्धा के साथ पूजा स्थल की भूमि पूजन की गई।

इस भूमि पूजन के साथ माता रानी के आगमन की तैयारी की शुरुआत हुई।

इस वर्ष पूजा बड़ी ही धूम धाम से मनाया जाएगा। माता की पूजा में भक्ति भाव में कहीं कोई कमी नजर नहीं आयेगी। पूजा पूरे विधि विधान से किया जाएगा। मां अम्बे की कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे।