RANCHI: रिम्स आडिटोरियम में मंगलवार को राजेंद्र इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज के पहले ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। संस्थान की स्थापना के 56 साल बाद यह सेरेमनी रिम्स और झारखंड के इतिहास में दर्ज हो गया। इस ऐतिहासिक पल की गवाह बनी गवर्नर द्रौपदी मुर्मू। उनके साथ हेल्थ मिनिस्टर रामचंद्र चंद्रवंशी, आरयू वीसी डॉ.रमेश पांडेय, डायरेक्टर डॉ। बीएल शेरवाल, डीन डॉ। त्रिलोचन सिंह, एचओडी, प्रोफेसर, मेडिकोज और उनके पेरेंट्स ने भी इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाया। वहीं, जब स्टूडेंट्स को गोल्ड मिला, तो सबके चेहरों पर सुनहरी मुस्कान बिखर गई।

डॉक्टरों को सेवा की शपथ

डॉ। जेके मित्रा ने बताया कि डॉक्टरों को उनकी शिक्षा के बाद सेवा की शपथ दिलाई जाती है। इसके तहत स्टूडेंट्स को मरीजों की सेवा करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान स्टूडेंट्स ने भी हर स्थिति में मरीजों की सेवा करने की शपथ ली।

गोल्ड मेडल पाते ही चेहरे पर छलकी खुशियां

रांची : रिम्स के लिए यह ऐतिहासिक क्षण था। 56 साल के इतिहास में पहला मौका था जब संस्थान के विद्यार्थी और चिकित्सक सभी गाउन पहने हुए थे। उत्साह से लबरेज, हर चेहरे से खुशी छलक रही थी। मौका था रिम्स में दीक्षांत समारोह का। स्वागत के लिए रिम्स का ऑडिटोरियम भी सजधज कर तैयार था। चारों ओर छात्र और चिकित्सकों की चहलकदमी। जहां पीजी और यूजी के छात्रों के बीच उनकी डिग्रियां बांटी जा रही थीं। ज्यादातर लोग इस हसीन पल को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर रहे थे।

ओवर ऑल टॉपर के रूप में सम्मानित हुई डॉ। राशिका

दीक्षांत समारोह में डॉ। राशिका अग्रवाल को ओवर ऑल टॉपर (यूजी बैच 2010) होने पर डॉ। राजेंद्र प्रसाद स्मृति अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ। निशांत को बेस्ट स्टूडेंट थर्ड प्रोफेशनल एमबीबीएस पार्ट टू, अभिषेक कुमार को बेस्ट स्टूडेंट थर्ड प्रोफेशनल एमबीबीएस पार्ट वन और अभिषेक रॉय को बेस्ट स्टूडेंट सेकेंड प्रोफेशनल एमबीबीएस के लिए गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।

इन्हें मिला गोल्ड

नाम एमडी,एमएस,डिप्लोमा

डॉ। पुलक अभिषेक : रेडियोलॉजी

डॉ। मनोज साहू : एनेस्थिसिया

डॉ। अंकिता मंडल : ओबीएस एंड गायनी

डॉ। सतीश कुमार रंजन : सर्जरी

डॉ। विभाष चंद्रा : आर्थोपैडिक्स

डॉ। स्नेहा बत्रा : आपथैल्मोलॉजी

डॉ। वकार अहमद : न्यूरो सर्जरी

डॉ। अलका रश्मि नाग : एनाटॉमी

डॉ। प्रदीप मिंज : फिजियोलॉजी

डॉ। हीना तबस्सुम : पैथोलॉजी

डॉ। पिंकी कुमारी : माइक्रोबायोलॉजी

डॉ। शुभांकर चौधरी : फार्मोकोलॉजी

डॉ। कुमार शुभेंदू : एफएमटी

डॉ। अनिता कुजूर : कम्युनिटी मेडिसीन

डॉ। दर्शित दोशी : डीटीएम एंड एच

डॉ। संजीव कुमार : डीसीएच

डॉ। मिनाक्षी गर्ग : डीवीडी

डॉ। इंदिरा प्रियदर्शी : डीजीओ

डॉ। कीर्ति सिन्हा : डीएलओ

डॉ। अंकित सोनी : डी आर्थो

डॉ। सरिता झा : डीसीपी

इन्हें मिली पीजी की डिग्री

डॉ। संजय भेंगरा : एफएमटी

डॉ। अंजना : एमडी पैथोलॉजी

डॉ। अमरीशा शरण : एमएस सर्जरी

डॉ। गौरव : एमएस सर्जरी

डॉ। नरेश कुमार मुंडा : एमडी कम्युनिटी मेडिसीन

डॉ। नेहा जायसवा : डीजीओ

डॉ। पंकज कुमार झा : एमडी बायोकेम

डॉ। राजकिशोर : डीवीडी

डॉ। रीनू मीणा बनवारीलाल : डीवीडी

डॉ। श्वेता कुमारी : डीवीडी

डॉ। सिद्धिका गोयनका : एमएस

डॉ। सुमित अग्रवाल : एमडी पेडियाट्रिक

डॉ। लोहित : डी-आर्थो

डॉ। पिंकी कुमारी : माइक्रो बायोलॉजी

डॉ। नम्रता कुमारी : डीसीपी

ये नहीं आ पाए मेडल्स लेने

डॉ। शुभाशीष प्रधान : मेडिसीन

डॉ। शिपरा कमल : पेडियाट्रिक

डॉ। श्वेता कोमल : डीवी एंड एल

डॉ। तरुण गुर्जर : ईएनटी

डॉ। मुकुंद कुमार : बायोकेमिस्ट्री

डॉ। नेहा नुपुर : डीएमआरडी

डॉ। नम्रता : डीओ